लैंड रोवर ने पेश की अपनी नई SUV

  • लैंड रोवर ने पेश की अपनी नई SUV
You Are HereGadgets
Monday, April 25, 2016-11:40 AM

जालंधर: लैंड रोवर ब्रिटिश की मल्टीनेशनल कार मैन्युफैक्चरर कंपनी है जो अपने फोर-व्हील-ड्राइव व्हीकल्स को लेकर पूरी दुनिया में जानी जाती है। इस कंपनी को 2008 में टाटा मोटर्स ने खरीद लिया था। आज हम आपको इस कंपनी की एक नई एसयूवी के बारे में बताने जा रहें हैं जिसका नाम कंपनी ने डिस्कवरी रखा है। आपको बता दें कि सबसे पहली लैंड रोवर डिस्कवरी 1989 में लॉन्च की गई थी। यह गाड़ी पिछले 25 सालों से SUV लवर्स को आकर्षित करती आ रही है। पहली बार मार्केट में आने के बाद से अब तक इस गाड़ी में कई बदलाव किए गए हैं। 
नई डिस्कवरी के फीचर्स...
डिजाइन:
लैंड रोवर की इस गाड़ी की लंबाई 4829mm, अधिकतम चौड़ाई 2200mm और ऊंचाई 1887mm है। इसका वीलबेस 2885mm और फ्रंट ऐक्सल क्लियरेंस 209mm का है।
इंजन:
डिस्कवरी में 3.0-लीटर एसडीवी6 ऑटोमैटिक 2993सीसी इंजन लगाया गया है। 6-सिलिंडर वाले इस इंजन से अधिकतम 183kW की ताकत और 600एनएम तक का टॉर्क जेनरेट होता है। यह गाड़ी 0-100 किमीटर/घंटा की रफ्तार सिर्फ 9.3 सेकंड्स में पकड़ लेती है। लैंड रोवर डिस्कवरी की अधिकतम रफ्तार 180 किमीटर/घंटा है।
फ्यूल टैंक:
इस गाड़ी की फ्यूल टैंक कपैसिटी 82.3 लीटर की है। एक लीटर फ्यूल में यह SUV लगभग 11 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इस गाड़ी का इंटीरियर भी काफी खूबसूरत है। 
सेफ्टी फीचर्स:
सेफ्टी के मामले में इस SUV में एयरबैग्स के अलावा ऑडिबल सीट बेल्ट वॉर्निंग और वॉल्यूमेट्रिक अलार्म जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
अन्य फीचर्स:
इस कार में पावर असिस्टेड स्टीयरिंग, इल्यूमिनेटेड वैनिटी मिरर्स और इंटीरियर मूड लाइटिंग जैसे तमाम फीचर्स शामिल हैं। लैंड रोवर डिस्कवरी में कुल मिलाकर 7 लोग बड़े ही आराम से बैठ सकते हैं। 

इस गाड़ी के अजस्टेबल एयर सस्पेंशन पैसेंजर्स को आरामदायक राइड देते हैं, साथ ही डिस्कवरी में पैसेंजर्स के मनोरंजन के लिए भी भरपूर इंतजाम किया गया हैं। इस गाड़ी में सामान रखने के लिए भी काफी जगह है। डिस्कवरी की दूसरी और तीसरी पंक्ति की सीटों को फोल्ड करके  काफी जगह बनाई जा सकती है। इस दमदार एसयूवी की कीमत 1.11 करोड़ रुपए से लेकर 1.20 करोड़ रुपए (नई दिल्ली, एक्स-शोरूम) तक होने की उम्मीद है।


Latest News