जलवा: गाडिय़ों और सितारों का

  • जलवा: गाडिय़ों और सितारों का
You Are HereGadgets
Friday, February 5, 2016-11:42 AM
जालंधरः ऑटो एक्सपो में दूसरे दिन भी गाडिय़ों के साथ सितारों का जलवा रहा। सुबह महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा के पवेलियन में बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी पहुंचे। थोड़ी ही देर में एम.आर.एफ . के पैवेलियन में सचिन तेंदुलकर पहुंचे। बॅालीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम यामाहा पवेलियन पहुंचे। अंत में क्रिकेटर पीयूष चावला लोहिया ऑटो पैवेलियन में पहुंचे। एक्सपो के दूसरे दिन वीरवार को कारों और बाइकों के साथ हैवी कमर्शियल व्हीकल्स प्रदर्शित किए गए। महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, स्केनिया और जेबीएम ने बसों, ट्रकों तथा भारी व हलकेवर्ग के टिपर के मॉडल पेश किए। 
 
गाड़ी के लिए मैन फिल्टर
अपनी गाड़ी को आप प्रदूषण मुक्त करना चाहते हैं, तो ऑटो एक्सपो कंपोनैंट में ‘मैन फिल्टर’ एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यह फिल्टर 10 मिनट के अंदर 99 प्रतिशत से ज्यादा पी.एम. 2.5  पी.एम. धूल गाड़ी के कैबिन से खत्म करता है।  इसमें आपको एयर क्वालिटी सैंसर भी मिलेगा, जो गाड़ी के अंदर की हवा की क्वालिटी के बारे में बताता रहेगा। प्रोडक्ट मैनेजर गिरिश वी. का कहना है कि यह ‘मैन फिल्टर’ खास तौर से कंपनी ने भारत के लिए तैयार किया है। 
 
ऑटो पार्ट्स लेकर आए 20 देश 
प्रगति मैदान में ऑटो एक्सपो कंपोनेंट (पाटर्स) की शुरूआत वीरवार को हुई। इसमें आस्ट्रिया, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, हॉलैंड, इटली, जापान, मलेशिया, पोलेंड, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, साऊथ कोरिया, ताइवान, नीदरलैंड, यू.ए.ई., यूके और यू.एस.ए समेत 20 देशों की कंपनियां ऑटो पार्ट्स लेकर पहुंची हैं। 
 
इको-फै्रंडली बसों के कई मॉडल्स 
जे.बी.एम. की ईकोलाइफ  इलैक्ट्रिक बस
जे.बी.एम. ने ऑटो एक्सपो में देश की पहली शत-प्रतिशत इलैक्ट्रिक बस ईकोलाइफ  को पेश किया। यह पूरी तरह इमीसन व्हीकल है। यह लीथियम बैटरी से चार्ज होती है। 10 से 15 घंटे में यह 150 से 200 किलोमीटर की दूरी तय करती है। बस की विशेषता यह है कि इसको प्लग इन चार्जिंग पर भी चलाया जा सकता है। इसके ईंधन तथा इंजन डिजाइन को पर्यावरण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बस में सेंटीलीवर सीटें, यात्री सूचना प्रणाली तथा व्हीकल हैल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम जैसी सुविधाएंं होंगी। 
 
स्केनिया की सिटीवाइड बस
कर्मशियल वाहन बनाने वाली कम्पनी स्केनिया ने सिटीवाइड नामक बस को लांच किया। कम्पनी के अनुसार आगामी मई के महीने में बस सड़कों पर नजर आएगी। बस को प्रदूषण की समस्या को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह पूरी तरह एथेनॉल तथा बायो ईंधन से संचालित होगी। यह भारत में एथेनॉल ईंधन से चलने वाली पहली बस होगी। कम्पनी का यह मॉडल स्वीडन की सड़कों पर उतर चुका है। चालक तथा यात्रियों के लिए आरामदायक सीटें हैं। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए त्रिस्तरीय फायर सिस्टम तैयार किया गया है।
 
महिन्द्रा की टूरिस्टर कोस्मो बस
ऑटो एक्सपो में महिन्द्रा ने भी टूरिस्टर कोस्मो नाम से बस का मॉडल पेश किया है। इसमें भी पर्यावरण के अनुकूल डिजाइन किया गया है। यह हाइड्रोजन ईंधन से संचालित होगी। यह पूरी तरह जीरो व्हीकल है। इसमें छह सिलैंडर लगे हैं। एक सिलेंडर में ईंधन समाप्त होने पर दूसरा सिलैंडर स्वत: ईंधन की सप्लाई शुरू कर देगा। बस में आरामदायक कुल 22 सीटें हैं, लेकिन सीटों की संख्या को बढ़ाए जाने की भी व्यवस्था है।
 
जे.बी.एम. की ईकोलाइफ इलैक्ट्रिक बस
जे.बी.एम. ने ऑटो एक्सपो में देश की पहली शत-प्रतिशत इलैक्ट्रिक बस ईकोलाइफ  को पेश किया। यह पूरी तरह इमीसन व्हीकल है। यह लीथियम बैटरी से चार्ज होती है। 10 से 15 घंटे में यह 150 से 200 किलोमीटर की दूरी तय करती है। बस की विशेषता यह है कि इसको प्लग इन चाॄजग पर भी चलाया जा सकता है। इसके ईंधन तथा इंजन डिजाइन को पर्यावरण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बस में सेंटीलीवर सीटें, यात्री सूचना प्रणाली तथा व्हीकल हैल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम जैसी सुविधाएंं होंगी। 
 
ऑटो एक्सपो में महिन्द्रा ने भी टूरिस्टर कोस्मो नाम से बस का मॉडल पेश किया है। इसमें भी पर्यावरण के अनुकूल डिजाइन किया गया है। यह हाइड्रोजन ईंधन से संचालित होगी। यह पूरी तरह जीरो व्हीकल है। इसमें छह सिलैंडर लगे हैं। एक सिलेंडर में ईंधन समाप्त होने पर दूसरा सिलैंडर स्वत: ईंधन की सप्लाई शुरू कर देगा। बस में आरामदायक कुल 22 सीटें हैं, लेकिन सीटों की संख्या को बढ़ाए जाने की भी व्यवस्था है।
 
जॉन ने पेश की यामाहा की MT-09 
बॉलीवुड फि ल्मस्टार जॉन अब्राहम वीरवार को यामाहा पैवेलियन पहुंचे। उन्होंने यहां यामाहा की नई रोडस्टार मोटार्स एमटी-09 को पेश किया। यह बाइक के शौकीनों के वर्ग विशेष को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसकी कीमत 10 लाख 20 हजार (एक्स शोरूम कीमत) रुपए रखी गई है। बाइक 847 सीसी, लिक्विड-कूल्ड, 4 स्ट्रोक, इन लाइन ट्रिपल सिलेंडर तथा ए.बी.एस. तकनीकी तथा फ्यूल इंजेक्टेड इंजन से युक्त है। लाचिंग के दौरान जॉन अब्राहम ने युवाओं को हैल्मेट पहनकर सावधानी से बाइक चलाने की बात कही। 
 
ट्रैफिक की अग्नि परीक्षा 
ग्रेटर नोएडा में एक्सपो मार्ट सैंटर में चल रहे 13वें ऑटो एक्सपो-2016 को लेकर युवा वर्ग में काफी उत्साह है। ऑटो एक्सपो को शुक्रवार को आम लोगों के लिए खोला जा रहा है। पिछले साल के अनुभव के आधार पर उम्मीद की जा रही है कि अधिक दर्शक यहां पहुंचेंगे। ग्रेटर नोएडा में लाखों छात्र विभिन्न कॉलेजों में अध्ययन करते हैं। शनिवार और रविवार को छुट्टी के चलते छात्र भारी संख्या में यहां पहुंचेंगे। ऐसे में ग्रेटर नोएडा में,खासकर एक्सप्रेस-वे, यमुना एक्सप्रैस-वे, डी.एन.डी. तथा कालंदी कुंज मार्ग पर भारी ट्रैफि क होगा। 
 
खास हैं कंट्री पैवेलियन
ऑटो एक्सपो के लिए कई विदेशी पैवेलियन भी यहां आकर्षण बने हुए हैं। इनमें कनाडा, चाइना, जर्मनी, जापान, साउथ कोरिया, ताईवान और यू.के. कंट्री पैवेलियन में शामिल हैं। 
 
डिजाइनर चाबी भी मिलेगी यहां 
अगर आप आर्ट के शौकीन हैं, तो प्रगति मैदान के हॉल नंबर 10 में बाइकर्स के लिए कलरफुल चाबी का ऑप्शन है यहां। स्पार्क मिंडा कंपनी बाइकर्स के लिए स्पैशल थीम चाबी लेकर आई है। यहां बाइक और घर की किसी भी चाबी को आप किसी भी डिजाइन में बदल सकते हैं। इंडियन फ्लैग, ताजमहल, पांडा आदि कुछ भी चाबी पर आप डिजाइन करा सकते हैं। यह डिजाइनिंग केवल बाइक और घर की चाभियों के लिए हैं।  
 
10.5 लाख की साइकिल
कोई साइकिल 100 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है, ऐसा आपने शायद ही कभी सुना और देखा हो लेकिन ऑटो एक्सपो में आप ऐसी साइकिल को देख सकते हैं। ताईवान की कंपनी जियांट ने ऐसी ही एक साईकिल एक्सपो में पेश की है। बेहद हलकी यह साइकिल प्रोफैशनल साइक्लिस्ट उपयोग करते हैं।
 
रेसिंग में यह साइकिल जीत की संभावना बढ़ा देती है। कंपनी के मार्कीटिंग अधिकारी ने बताया कि कंपनी की रेंज 25 हजार रुपए से शुरू होती है। कंपनी खास तौर पर नई तकनीक का प्रयोग कर रही है, जिससे चलाने वालों को थकान न हो। कंपनी ने एक्सपो में प्रोपेल नाम की साइकिल पेश की है। सिंगल फ्रेम पर बनी यह साइकिल काफी हलकी है। इसका वजन महज 5 किलो है। इसकी खासियत है कि यह पैरों से निकलने वाली ऊर्जा को इलैक्ट्रिक में तबदील कर देती है, जिससे साइकिल को गति मिलती है। इससे शरीर की कम से कम ऊर्जा का उपयोग कर साइकिल 100 कि.मी. प्रति घंटा की रफ्तार के फर्राटे भर सकती है। 
 
साइकिल में गीयर बदलने के लिए सैंसर लगे हैं। अंगूठे से हलका सा टच करते ही गीयर बदल जाता है। वहीं 30 गीयर वाली साइकिल भी कंपनी ने पेश की है। कार्बन सीट लॉक, हाइड्रोलिक सस्पैंशन जैसी खूबियों वाली साईकिल भी कंपनी लोगों के सामने लाई है। हालांकि आम लोगों के हिसाब से इनकी कीमत कुछ ज्यादा है। प्रोपेल नाम की साइकिल की कीमत 10.65 लाख है। कंपनी के मुताबिक, यह साइकिल प्रोफैशनल और शौकीन लोगों के लिए हैं। कंपनी के पुणे, मुम्बई, बेंगलूर और कोलकाता में शोरूम हैं। 
 

Latest News