नए अपडेट से iPhone में दूर होगी यह समस्या

  • नए अपडेट से iPhone में दूर होगी यह समस्या
You Are HereGadgets
Sunday, April 3, 2016-12:31 PM
जालंधरः हाल ही में एप्पल ने iOS का नया वर्जन 9.3 जारी किया था जिसमें काफी खामियां निकली थीं। अब कंपनी ने एक नया अपडेट iOS 9.3.1 जारी किया है जिसमें उस बग को ठीक किया गया है जो लिंक क्लिक करते ही फोन क्रैश कर देता था।
 
एप्पल ने सभी बग को हटाकर नया अपडेट जारी किया है। इस नए अपडेट के साथ 9.3 के सभी फीचर्स का लाभ उठाया जा सकेगा। एप्पल iOS के लेटेस्ट अपडेट में आंखों को कोई नुकसान ना हो इसके लिए डिस्प्ले कलर टेंपरेचर कंट्रोल करने का ऑप्शन दिया गया है। साथ ही इसमें एप्प को लॉक भी किया जा सकता है। 
 
यूजर्स अपनी जानकारियों को मैक ओएस एक्स के साथ सिंक कर सकते है। इसके अलावा लेटेस्ट अपडेट में फिंगरप्रिंट सेंसर से यूजर्स अपनी पर्सनल डिटेल को सुरक्षित सेव करके रख सकते है। साथ ही एप्पल हेल्थ और न्यूज एप्प पर्सनलाइजेशन में भी कुछ खास बदलाव किए गए हैं।

Latest News