गोआ के बीचों पर अब मिलेगी फ्री वाई फाई सेवा

  • गोआ के बीचों पर अब मिलेगी फ्री वाई फाई सेवा
You Are HereGadgets
Sunday, April 3, 2016-12:14 PM

जालंधर: हालही में मिली जानकारी के अनुसार टूरिज्म मिनिस्टर दिलीप पारुलेकर का कहना है कि गोआ के बीच बहुत जल्द वाई-फाई अनेबल हो जाएंगे। गोआ अपने बीच को लेकर पूरे भारत में मशहूर है। केंद्रीय सरकार की योजना के अनुसार गोआ के बीचों पर इंटरनेट सर्विस और हाटसपाट अनेबल करने की योजना बनाई जा रहा है। 

इस योजना के अनुसार 100 करोड़ के बजट के साथ गोआ के बीचों को पूरी तरह वाई-फाई से कवर किया जाएगा और ऐसा इस लिए किया जाएगा क्योंकि गोआ में हर साल 40 लाख टूरिस्ट आते हैं, जिनमें से आधे से ज्यादा विदेशी होते हैं। इसके साथ-साथ पारुलेकर ने यह भी कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीच्स को सी. सी. टी. वी. कैमरों के साथ भी कवर किया जाएगा। 


Latest News