डैल ने स्कूलों के लिए पेश की बड़ी टच स्क्रीन

  • डैल ने स्कूलों के लिए पेश की बड़ी टच स्क्रीन
You Are HereGadgets
Tuesday, June 28, 2016-11:12 AM

जालंधर : अब वह दिन दूर नहीं जब क्लासरूमों में चाकबोर्ड और वाइटबोर्ड दिखना बंद हो जाएगा। इस बात को साबित करता है डैल का यह 70 इंच वाला टचस्क्रीन डिवाइस। अमरीकी लैपटाॅप और पी.सी. मेकर ने सी7017टी टच स्क्रीन को पेश किया है जो स्कूलों और बोर्डरूम्स में वाइटबोर्ड की जगह लेगी।

यह 10 फिंगर टच को सपोर्ट करती है। इसके साथ 2 पेन आते हैं। हालांकि यह माइक्रोसाॅफ्ट के सर्फेस हब की तरह है जिसका स्क्रीन साइज 84 इंच का है। डैल सी7017टी की कीमत 5000 डाॅलर (लगभग 3,38,980 रुपए) है जिसमें कम्प्यूटर को एड नहीं किया गया है लेकिन इतनी कीमत के लिहाज से यह जरूर कह सकते हैं कि हर क्लासरूम में इसे लगाना शायद स्क्रूलों के बजट में फिट न हो।


Latest News