350 कि.मी. प्रति घंटा की रफ्तार से भी तेज दौड़ती हैं ये Supercars

  • 350 कि.मी. प्रति घंटा की रफ्तार से भी तेज दौड़ती हैं ये Supercars
You Are HereGadgets
Friday, April 1, 2016-10:58 AM

जालंधर: आमतौर पर लोगों को ऐसी कार खरीदने की चाहत होती है जो उनके बजट में भी हो और माइलेज भी अच्छा देती हो लेकिन हर आम व्यक्ति को पोर्शे और रॉल्स रॉयस जैसी महंगी गाडिय़ां खरीदने की तमन्ना भी होती है। जहां तक सुपरकारों की बात है तो ये बहुत महंगी होने के साथ-साथ बहुत तेज भी होती हैं। मगर आज हम आपको जिन सुपरकारों के बारे में बताने जा रहे हैं ये 350 कि.मी. प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार पर चल सकती हैं और इन्हें हल्का बनाने के लिए कार्बन फाइबर का प्रयोग हुआ है। सुपरकार कैटेगरी में एक अलग ही पहचान बनाने वाली इन खास सुपरकारों की खास बातों पर एक नजर - 

Pagani Huayra BC - $2.8 Million:
इंजन : मर्सीडिज-एएमजी 6.0-लीटर वी-12, 750 हार्सपावर 
टॉप स्पीड : 383 कि.मी. प्रति घंटा
मर्सीडिज बैंज एसएलएस एएमजी जैसे गुल विंग्स डोर, इसके केवल 20 मॉडल ही बनाए गए हैं। इसे हाल ही में जेनेवा मोटर शो में पेश किया गया था।  

Lamborghini Veneno Roadster - $4.5Million:
इंजन : वी12 इंजन, 7 स्पीड गियरबॉक्स जो 552 kw और 507 lbft का टार्क पैदा करता है।
टॉप स्पीड : 355 कि.मी. प्रति घंटा
इसके केवल 9 यूनिट बनाए गए है। 

W Motors Lykan Hypersport - $3.4 Million:

इंजन : 3746सीसी ट्विन टर्बोचार्जर के साथ इंडिपैंडैंट इंटरकूलर। रियर व्हील ड्राइव, अधिकतम पावर 780 हार्सपावर, 960 एनएम का टार्क।
टॉप स्पीड : 385 कि.मी. प्रति घंटा
इस लिमिटेड एडिशन कार के केवल 7 यूनिट ही बनाए गए हैं।

Koenigsegg one:1 - $2.8 Million:
इंजन : 5.0 लीटर वी8 
टॉप स्पीड : 439 कि.मी. प्रति घंटा 
महज 20 सैकेंड में 400 कि.मी. प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार पकडने में सक्षम, इसके केवल 7 यूनिट ही बनाए गए हैं, जिसके 4 यूनिट एशिया, 2 यूरोप और एक यूनिट अमरीकी ग्राहक के लिए बनाया गया।  

Bugatti Veyron Grand Sport Vitesse - $3.4 Million:
इंजन : 1200 हार्सपावर और 1500 एनएम का अधिकतम टार्क पैदा करने वाला W16 इंजन 
गियरबॉक्स : 7 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन और ऑल व्हील ड्राइव 
टॉप स्पीड : 410 कि.मी. प्रति घंटा, 2.6 सैकेंड में 0 से 100 कि.मी. प्रति घंटा की रफ्तार। 


Latest News