अब गूगल ग्लास से होगा ऑर्गन ऑन चिप पर कंट्रोल

  • अब गूगल ग्लास से होगा ऑर्गन ऑन चिप पर कंट्रोल
You Are HereGadgets
Tuesday, March 22, 2016-8:20 AM

जालंधरः गूगल ग्लास की मदद से मानव अंगों के मॉडल पर होने वाले परीक्षणों को देखने और नियंत्रित करने का तरीका विकसित किया है। यह नियंत्रण हाईटेक रिमोट की मदद से होगा।

ब्रिघम एंड वुमंस हॉस्पिटल (बीडब्ल्यूएच) के शोधकर्ताओं ने मॉडल अंगों पर गूगल ग्लास का रिमोट की तरह इस्तेमाल करने के लिए सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर तैयार किया है। ऑर्गन ऑन चिप कहे जाने वाले मानव अंगों के मॉडल (प्रतिकृति) प्रायः विभिन्न दवाओं के परीक्षण के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। प्रयोगशाला में होने वाले इन परीक्षणों से दवा का मानव अंगों पर पड़ने वाला प्रभाव बेहद सटीक तरीके से पता चल पाता है।

हालांकि आम कंप्यूटर पर इन परीक्षण के नतीजों को जांचने की सीमाएं हैं। खासकर जिन नतीजों में कई घंटों, दिन या हफ्तों का समय लगता है, उन पर पारंपरिक कंप्यूटर के जरिए नजर बनाए रखना बेहद मुश्किल होता है। गूगल ग्लास आसानी से पहनना जा सकता है। इसकी सहायता से इन परीक्षणों पर नजर रखना और उन्हें नियंत्रित रखना पूरी प्रक्रिया को आसान कर सकता है।

 

Latest News