होंडा CBR250R में कम्पनी लेकर आएगी Ride-By-Wire टैक्नोलाॅजी

  • होंडा CBR250R में कम्पनी लेकर आएगी Ride-By-Wire टैक्नोलाॅजी
You Are HereGadgets
Thursday, December 24, 2015-6:39 PM

जालंधर : बाइक्स की बात करें तो अब तक आटोमोबाइल की दुनिया में एक से एक बढ़िया बाइक्स ने लोगों को अपने तरफ आकर्षित किया है। इनमें से होंडा की CBR ने भी बहुतों के मन को छुआ है। अब होंडा CBR250R बाइक में से एक बेहतरीन ओर बेहतरीन तकनीक के साथ पेश होने की तैयारी कर रही है। इस नई तकनीक के साथ बाइक की स्पीड ओर भी तेज हो जाएगी।

न्यूज रिपोर्ट मुताबिक होंडा की CBR250R को Ride By Wire तकनीक के साथ टोक्यो मोटर शो में प्रदर्शित किया जाएगा। Ride By Wire तकनीक का प्रयोग ज्यादा पावर वाली बाइक्स में किया जाता है। इसका 250cc इंजन 44bhp शक्ति जनरेट करता है जिससे Ride By Wire की मदद से इस बाइक की स्पीड अधिक हो जाएगी। इसके साथ ही इसमें एक LED हैडलैम्प भी दिया गया है। इस तकनीक के साथ बाइक को चलाना ओर भी आरामदायक हो जाता है और इसके थराटल को तार के साथ ज्यादा काम भी नहीं करना पड़ता। 


Latest News