होंडा ने पेश की नई एडवांस्ड Supra GTR 150

  • होंडा ने पेश की नई एडवांस्ड Supra GTR 150
You Are HereGadgets
Friday, June 10, 2016-4:21 PM

जालंधर - 58 साल की ग्लोबल मार्केट्स में सफलता के बाद ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी होंडा अपनी Supra GTR 150 को नेक्ट लेवल पर लेकर जा रहा है, जिसे कंपनी ने अपनी इंडोनेशियाई ब्रांच में विकसित किया है। इस नई सुपरा GTR 150 को कंपनी ने एक मोटरसाइकिल की तरह बनाया गया है जिस पर प्लास्टिक कवर मौजूद है। उम्मीद की जा रही है कि इसे एशियाई मार्केट्स में US$1,600 (करीब 1,06,879 रुपए) कीमत के साथ बेचा जाएगा।
सुपरा GTR 150 की खासियतें -
इंजन -
इसमें फोर-वाल्व सिलिंडर के साथ 149.16 cc लिक्विड-कूल्ड यूनिट लगाया गया है जिसमें PGM-FI फ्यूल इंजेक्शन सिक्स-स्पीड गियर बॉक्स और वैट मल्टीडिस्क क्लच मौजूद है। इस इंजन से सुपरा GTR 150 (9,000 rpm पर) 16 hp की पावर जनरेट करता है। 
माइलेज -
इसमें 2.1 लीटर पेट्रोल से 100 किलोमीटर तक का रासता तय किया जा सकता है। 
टायर्स -
17-इंच व्हील्स के साथ इसमें टयूब्बलेस्स टायर्स मौजूद हैं।
अन्य फीचर्स -
आल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल के साथ इसमें LED हेडलाइट्स मौजूद हैं, साथ ही इसमें एक्स्ट्रा लाइट्स, सॉफ्ट साइड केसेस और अलग तरह का एग्जॉस्ट भी दिया गया है।


Latest News