जूनो ने भेजी बृहस्पति और उसके चंद्रमाओं की तस्वीर

  • जूनो ने भेजी बृहस्पति और उसके चंद्रमाओं की तस्वीर
You Are HereGadgets
Friday, July 15, 2016-12:00 PM

वाशिंगटन : नासा के अंतरिक्ष यान जूनो ने गैस के महाकाय जूपिटर यानी बृहस्पति और इसके बड़े-बड़े चंद्रमाओं की सबसे पहली तस्वीरें पृथ्वी पर भेजी हैं। जूनों इस ग्रह के चारों ओर लगातार चक्कर काट रहा है।

इसकी रंगीन तस्वीर में बृहस्पति की वायुमंडलीय विशेषताओं को देखा जा सकता है। नासा ने बताया कि 10 जुलाई रात 1.30 बजे कक्षा से पहली तस्वीर लेने में सफलता मिली। उस वक्त स्पेसक्राफ्ट, बृहपति से 2.7 मिलियन मील की दूरी पर था।


Latest News