Sunday, February 21, 2016-5:43 PM
जालंधरः बार्सिलोना में कल से शुरू होने वाली मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस MWC 2016 में स्मार्टफोन जगत की दिग्गज कंपनियां का जमावड़ा लगेगा। 22 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक चलने वाले इस इवेंट में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स व अन्य गैजेट्स पेश होंगे। उम्मीद की जा रही है इसे इवेंट में यह गेजेट पेश होंगे। आइए जानते हैं इन गेजेट के बारे मेंः-
Xiaomi Mi 5:
चीनी स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi का Mi 5 फोन भी काफी समय से सुर्खियों में है। कंपनी ने 24 फरवरी को इस फोन को लांच करने की घोषणा की है। Mi 5 को लेकर कंपनी कुछ जानकारियां पहले भी दे चुकी है जैसे इसे क्वालकॉम 820 चिपसेट पर पेश किया जाएगा और फोन में शानदार कैमरा होगा।
LG G5 and X series :
एलजी का फ्लैगशिप फोन जी5 भी इस बार मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस की शान बढ़ाएगा। इस फोन की चर्चा भी बहुत दिनों से है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से जानकारी दे दी है कि मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2016 में एल जी5 मॉडल को पेश किया जाएगा। वहीं फोन के बारे में कंपनी ने कुछ जानकारियां भी दी हैं। यह फोन ऑलवेज ऑन फीचर्स से लैस होगा और इसे क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर पेश किया जाएगा।
Samsung Galaxy S7:
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2016 में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले फोन में से एक है सैमसंग गैलेक्सी एस7। इसके साथ ही कंपनी सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज को भी लॉन्च किया जा सकता है। इन फोन्स की चर्चा पिछले कई माह से जारी है। आशा है कि ये फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर उपलब्ध होंगे और इनमें 4जीबी रैम मैमोरी हो सकती है। इसके लिए कंपनी 21 फरवरी को इवेंट कर रही है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस7 और सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज वाटरप्रूफ होंगे।
Huawei P9:
मोबाइल फोन निर्माता कंपनी हुवेइ के पी9 फोन को लेकर काफी चर्चा है। आशा है कि मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान इस फोन का भी प्रदर्शन किया जा सकता है। हाल में मिली जानकारी के अनुसार बड़ी स्क्रीन वाले इस फोन को चार रंगों में पेश किया जा सकता है। फोन में डुअल कैमरा और फिंगरप्रिंट स्कैनर होने की संभावना है।
Lenovo Lemon 3 Plus :
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2016 में लेमन 3 प्ल्स स्मार्टफोन को पेश कर सकती है। इसमें डुअल डॉल्बी एटमॉस स्पीकर की बात कही है ।
Sony:
उम्मीद की जा रही है कि सोनी इस इवेंट में अपने एक्सपोरिया झेड6 और झेड4 टैबलेट लांच कर सकती है। 22 फरवरी को सोनी द्वारा एक इवेंट का आयोजन किया जा रहा है।
HTC:
पिछले साल एचटीसी ने वन ए9 मॉडल को पेश किया था। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2016 में कंपनी इसका अगला संस्करण एम10 प्रदर्शित कर सकती है। इसके साथ ही वीआर हेडसेट एचटीसी वाइव को भी देखा जा सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एचटीसी इस इवेंट में अपने स्मार्टवॉच का भी प्रदर्शन करने वाली है।