OnePlus One में मिलना शुरू हुआ मार्शमैलो अपडेट

  • OnePlus One में मिलना शुरू हुआ मार्शमैलो अपडेट
You Are HereGadgets
Monday, April 11, 2016-3:26 PM

जालंधरः OnePlus 1 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो का अपडेट जारी कर दिया गया है। अगर आपके पास भी यह स्मार्टफोन है तो जल्द ही मार्शमैलो बेस्ड Cyanogen OS 13 (CM13S) का अपडेट मिलेगा।

कंपनी के मुताबिक मार्शमैलो पर बना Cyanogen OS 13 (Build ZNH0EAS26M) लोगों के स्मार्टफोन में मिलना शुरू होगा। हालांकि कंपनी इसे कई स्टेज में जारी करेगी इसलिए कई यूजर्स को इस अपडेट का अभी इंतजार करना होगा।

गौरतलब है कि हाल ही में कंपनी ने OnePlus X में भी मार्शमैलो का अपडेट जारी किया था। OnePlus 1 में भी मार्शमैलो अपडेट देने के बाद ये कंपनी उन चंद कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गई है जिन्होंने अपने सभी स्मार्टफोन में नया ओएस मार्शमैलो दिया है।

फिलहाल OnePlus के सिर्फ तीन स्मार्टफोन हैं। इनमें OnePlus 1, OnePlus 2 और OnePlus X शामिल हैं। जाहिर है, नए अपडेट के साथ स्मार्टफोन में नए फीचर्स और इंप्रूवमेंट्स भी मिलते हैं। इनमें डोज मोड, एप परमिशन और गूगल नाऊ ऑन टैप जैसे खास फीचर्स शामिल हैं।


Latest News