भारत में लांच हुआ डिस्क ब्रेक के साथ TVS Jupiter (देखें तस्वीरें)

  • भारत में लांच हुआ डिस्क ब्रेक के साथ TVS Jupiter (देखें तस्वीरें)
You Are HereGadgets
Thursday, June 9, 2016-4:41 PM

जालंधर - भारत की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS ने अपने Jupiter स्कूटर का डिस्क ब्रेक वैरिएंट लांच कर दिया है जिसकी कीमत 58,929 रुपए (एक्स-शोरूम, मुंबई) तय की गई है। इस लांच के बाद यह स्कूटर इस केटेगरी में सबसे महंगा स्कूटर बन गया है।

इस MillionR वैरिएंट में 220mm फ्रंट डिस्क ब्रेक मौजूद है जो ब्रेक लगाने पर स्कूटर को रोकने में मदद करेगी। ‘Royal Wine’ कलर के साथ इस स्कूटर के रियर व्यू मिर्रोर में क्रोम फिनिश दी गई है, साथ ही इसमें कलर्ड इनर पैनल, ड्यूल टोन सीट कवर और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट मौजूद है।
इंजन -
इसमें 110cc इंजन दिया गया है जो 7,500rpm पर 8PS पावर और 8Nm का टार्क जनरेट करता है। 
अन्य फीचर्स -
फ्रंट टेलीस्कोपिक सस्पेंशन के साथ इसके रियर में गैस चार्जड यूनिट मौजूद हैं। टायर्स की बात की जाए तो इसमें 12-इंच एलाय व्हील्स के साथ टयूब्लेस्स टायर्स दिए गए हैं।


Latest News