Thursday, August 30, 2018-12:23 PM
गैजेट डेस्क- ताइवानी कंपनी Acer ने अपने एक शानदार गेमिंग लैपटॉप को पेश किया है। इस नए लैपटॉप का नाम Predator Triton 900 है और यह एक कनवर्टेबल गेमिंग लैपटॉप है। इसकी स्क्रीन फ्लिप हो सकती है और इसमें 4K टचस्क्रीन डिस्प्ले Nvidia G-Sync सपोर्ट के साथ दिया गया है। हालांकि कंपनी ने इस लैपटॉप की कीमत और उपलब्धता की कोई जानकारी नहीं दी है।
इसके अलावा Acer ने इसमें ड्यूल सरफेस trackpad दिया है जो इसे काफी शानदार बना रहा है। वहीं यह लैपटॉप मार्केट में मौजूद कई गेमिंग लैपटॉप की तरह ही लगता है। इसकी स्पेसिफिकेशन की कोई ओर जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
अापको बता देें कि एसर ने दुनिया का सबसे पहला 15-इंच वाला नोटबुक पेश किया है। इस नोटबुक को Acer Swift 5 के नाम से पेश किया गया है। Swift 5 (SF515-51T) नोटबुक 15-इंच डिस्प्ले का वजन एक किलोग्राम (990 ग्राम) है।

Edited by:Jeevan