पापा ने खरीदी Mahindra XUV700 तो खुशी से झूमी बेटी, आनंद महिंद्रा ये देखकर बोले- 'मेरा दिन बन गया'

  • पापा ने खरीदी Mahindra XUV700 तो खुशी से झूमी बेटी, आनंद महिंद्रा ये देखकर बोले- 'मेरा दिन बन गया'
You Are HereGadgets
Friday, September 16, 2022-10:33 AM

ऑटो डेस्क. महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा आए दिन कोई न कोई ट्वीट करते रहते हैं। हाल ही में आनंद महिंद्रा ने एक दिल छू लेने वाला ट्वीट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। ये ट्वीट एक परिवार में Mahindra XUV700 के आने की खुशी को लेकर है, जिस पर आनंद महिंद्रा रिएक्ट किया है।

PunjabKesari
ये पोस्ट थोटा श्रीकांत (Thota Srikanth) नामक व्यक्ति का है, जिसने महिंद्रा की XUV700 AX7L खरीदी है। कार खरीदने के बाद थोटा श्रीकांत ने खुशी जाहिर करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में थोटा श्रीकांत कार के पास खड़े हैं और दूसरी तस्वीर में उनकी बेटी कार का दरवाजा खोल रही है। कार को देखने के बाद श्रीकांत की बेटी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। थोटा श्रीकांत ने इस पोस्ट में आनंद महिंद्रा को टैग भी किया। इस पोस्ट में थोटा श्रीकांत ने आनंद महिंद्रा को संबोधित करते हुए लिखा- XUV700 को पाकर मेरी बेटी के चेहरे पर आई खुशी को देखिए। थोटा श्रीकांत के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा- 'कृपया अपनी बेटी को बताइए कि उसने मेरा दिन बना दिया।'  इसके साथ ही महिंद्रा चेयरमैन ने एक हसती हुई इमोजी भी शेयर की है।

PunjabKesari
बता दें महिंद्रा ने XUV700 को 14 अगस्त 2021 में लॉन्च किया था। XUV700 को XUV500 के रूप में डिजाइन किया गया था। नए महिंद्रा ट्विन पीक्ड लोगो का उपयोग करने वाला यह उनका पहला मॉडल है।
PunjabKesari


Edited by:Parminder Kaur

Latest News