एप्पल ने लॉन्च कीं Apple Watch Series 12 और Watch Ultra 4 : जानें भारत में इसकी कीमत, नए फीचर्स और सभी डिटेल्स

  • एप्पल ने लॉन्च कीं Apple Watch Series 12 और Watch Ultra 4 : जानें भारत में इसकी कीमत, नए फीचर्स और सभी डिटेल्स
You Are HereGadgets
Thursday, September 10, 2026-1:19 AM

गैजेट डेस्कः एप्पल (Apple) ने अपनी स्मार्टवॉच लाइनअप में Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 को नए हेल्थ, फिटनेस और AI फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है। ये दोनों स्मार्टवॉच watchOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती हैं और इनमें एक नया Readiness ऐप शामिल किया गया है, जो डेली हेल्थ और रिकवरी की विस्तृत जानकारी देता है। इसके साथ ही, इन मॉडल्स में बेहतर स्ट्रेंथ वर्कआउट ट्रैकिंग और अपग्रेडेड ऑप्टिकल सेंसिंग दी गई है।

डिजाइन, साइज और कलर ऑप्शंस

  • Apple Watch Series 12: यह वॉच 42mm और 46mm साइज में उपलब्ध है। इसमें एल्युमिनियम, टाइटेनियम और सिरेमिक केस के ऑप्शंस दिए गए हैं। Series 12 में सिरेमिक केस मॉडल की वापसी हुई है।
    • एल्युमिनियम फिनिश: डार्क ब्रॉन्ज, ब्लैक, लाइट गोल्ड और स्पेस ग्रे।
    • टाइटेनियम फिनिश: रेडिएंट गोल्ड और नेचुरल टाइटेनियम।
    • सिरेमिक फिनिश: पर्ल व्हाइट और नाइट ब्लू।
  • Apple Watch Ultra 4: इसे नेचुरल और ब्लैक टाइटेनियम फिनिश में पेश किया गया है।
  • नए बैंड्स: ट्रेल लूप, अल्पाइन लूप और ओशन बैंड्स के नए कलर्स पेश किए गए हैं। ओशन बैंड अब ट्रांसलूसेंट सिलिकॉन मैटेरियल से बने हैं और यह ट्रांसलूसेंट ग्रे, केल्प व ब्लैक रंग में उपलब्ध हैं।

Apple Watch Series 12 के मुख्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

इसमें नए ऑप्टिकल और इलेक्ट्रिकल हार्ट सेंसर्स दिए गए हैं। ऑप्टिकल हार्ट सेंसर में बड़े और पावर-एफिशिएंट ग्रीन LEDs का इस्तेमाल किया गया है, जो पूरे दिन हर 5 सेकंड में हार्ट रेट मेजर करता है। यह स्मार्टवॉच पहले की तुलना में 24 गुना अधिक बार HRV (हार्ट रेट वेरिएबिलिटी) मेजर करती है। इसमें रिकवरी HRV और ओवरऑल HRV के रूप में दो मेजरमेंट्स दिए गए हैं।

Readiness स्कोर (0 से 10): यह फीचर यूजर की रीसेंट एक्टिविटी, ट्रेनिंग लोड, वाइटल्स और स्लीप डेटा को एनालाइज करके 0 से 10 तक का डेली स्कोर देता है। इसके साथ ही यह चार सिफारिशें भी प्रदान करता है: Recover, Pace Yourself, Ready, या Go For It।

बैटरी और फास्ट चार्जिंग: नॉर्मल इस्तेमाल में यह 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ देती है, जो पिछले मॉडल से 25 प्रतिशत अधिक है। सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग में 12 घंटे तक का एडिशनल बैकअप मिल सकता है।

S11 चिपसेट और AI फीचर्स: यह स्मार्टवॉच नए S11 चिपसेट पर चलती है। watchOS 27 के जरिए यह Siri AI को सपोर्ट करती है। ब्रांड ने एक नया Siri ऐप और Siri मॉड्यूलर वॉच फेस पेश किया है। S11 चिपसेट नए ऑडियो इंटेलिजेंस फीचर्स भी इनेबल करता है, जिनमें साउंड रिकॉग्निशन, लाइव रिवाइंड, Siri रीकैप और Shazam इंटीग्रेशन शामिल हैं।

Apple Watch Ultra 4: रग्ड डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस

 Watch Ultra 4 एप्पल की लेटेस्ट रग्ड स्मार्टवॉच है, जिसे लंबी आउटडोर एक्टिविटीज और ज्यादा एंड्योरेंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  इसमें भी वही हेल्थ सेंसिंग सिस्टम, S11 चिपसेट और 0-10 स्कोर वाला Readiness फीचर मिलता है जो Series 12 में दिया गया है। साथ ही इसमें री-डिजाइन्ड पेडोमीटर मॉडल और मशीन लर्निंग एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया गया है, जो इनडोर वर्कआउट के दौरान दूरी के मेजरमेंट को बेहतर बनाते हैं और दिनभर सटीक स्टेप काउंट देते हैं। इसकेअलावा यह सामान्य इस्तेमाल में 50 घंटे तक और लो पावर मोड में 84 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करती है। केवल 15 मिनट की चार्जिंग से 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिल सकती है।

अन्य प्रोडक्ट्स की घोषणा 
इस इवेंट के दौरान एप्पल ने AirPods 5, कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo, और iPhone 18 Pro व iPhone 18 Pro Max को भी पेश किया है। 

भारत में कीमत और उपलब्धता

Apple Watch Series 12 की भारत में शुरुआती कीमत 56,900 रुपये रखी गई है। (ग्लोबल मार्केट में इसकी शुरुआती कीमत $399 यानी लगभग 37,956 रुपये है)। वहीं Apple Watch Ultra 4 की भारत में शुरुआती कीमत 1,09,900 रुपये तय की गई है। (ग्लोबल मार्केट में इसकी कीमत $799 यानी लगभग 76,000 रुपये है)। वहीं इन  दोनों स्मार्टवॉच के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और इनकी बिक्री 18 सितंबर, 2026 से शुरू होगी।


Edited by:Pardeep

Latest News