Wednesday, September 9, 2026-10:46 PM
टेक डेस्क: दिग्गज टेक कंपनी Apple का आज एक बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित होने जा रहा है। कंपनी ने इस इवेंट के लिए "लाइट सरप्राइज एंज साइन" टैग का इस्तेमाल किया है। भारत में यह इवेंट आज, 9 सितंबर को रात 10:30 बजे शुरू हुआ। इस बार के इवेंट को बेहद खास माना जा रहा है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि करीब 15 साल बाद Apple के नए CEO John Ternus किसी बड़े लॉन्च इवेंट में नए प्रोडक्ट्स पेश करने जा रहे हैं।
पहला फोल्डेबल iPhone हो सकता है पेश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी पहली बार स्क्रीन मुड़ने वाला आईफोन लॉन्च कर सकती है, जिसका नाम iPhone Fold Ultra हो सकता है। इस इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा इसी फोल्डेबल iPhone को लेकर बनी हुई है।
iPhone 18 Pro सीरीज में मिलेंगे कई बड़े अपग्रेड्स
इवेंट के दौरान कंपनी iPhone 18 Pro सीरीज को भी पेश करेगी। इसमें दो हैंडसेट शामिल होंगे iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max। ये दोनों स्मार्टफोन iPhone 17 Pro की तुलना में डिस्प्ले से लेकर कैमरा तक में कई बड़े अपग्रेड्स के साथ लॉन्च होंगे।
Apple Watch, AirPods और नए सरप्राइज
इसके अलावा, इवेंट में नई Apple Watch और AirPods समेत कई अन्य इनोवेटिव डिवाइस भी देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन डिवाइसेज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, इसलिए आज रात के इवेंट में कुछ बड़े सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं।
Edited by:Pardeep