CES 2018: Oculus ने शाओमी के साथ प्रोडक्ट लांच करने के लिए की सांझेदारी

  • CES 2018: Oculus ने शाओमी के साथ प्रोडक्ट लांच करने के लिए की सांझेदारी
You Are HereGadgets
Tuesday, January 9, 2018-3:16 PM

जालंधरः लॉस वेगास में चल रहे कंस्यूमर इलैक्ट्रॉनिक शो (CES) 2018 में फेसबुक के स्वामित्व वाले Oculus VR के Hugo Barra ने आज अपना पहला स्टैंडअलोन Oculus Go VR वीआर हेडसेट बनाने के लिए CES 2018 शो में शाओमी के साथ साझेदारी की घोषणा की है। यह दोनों हैडसेट क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन मोबाइल VR प्लेटफॉर्म पर बनाए जाएंगे और यह स्नैपड्रैगन 821 SoC पर आधारित होंगे।

 

इसके अलावा इसमें Mi VR हैडसेट Oculus Go हैडसेट के समान दिखाई देते हैं। साथ ही यह इसके मुख्य फीचर को भी शेयर करते हैं। Oculus मोबाइल SDK के सपोर्ट के साथ मौजूदा डेवलपर्स कंटेंट को हैडसेट पर पोर्ट कर सकते हैं। बता दें कि Oculus Go की घोषणा Oculus और फेसबुक ने पिछले साल लगभग 12,700 रुपए  की कीमत के साथ की थी। Oculus Go भी मार्केट में उपलब्ध सबसे सस्ती VR सोल्यूशन में से एक है। हालांकि, इसकी रिलीज डेट के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।  
 


Latest News