छात्रों के लिए जल्द उपलब्ध होंगी सस्ती Windows 10 S डिवाइसिस

  • छात्रों के लिए जल्द उपलब्ध होंगी सस्ती Windows 10 S डिवाइसिस
You Are HereGadgets
Tuesday, September 26, 2017-5:40 PM

जालंधर : अमरीकी टैकनोलॉजी कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज़ 10 एस से लैस नए प्रोडक्टस के मार्किट में जल्द आने की पुष्टी की है। फ्लोरिडा के एक शहर ऑरलैंडो में आयोजित इगनाइट 2017 इवेंट के दौरान कम्पनी ने बताया है कि बाजार में जल्द एचपी, लेनोवो और फुजिस्तू के विंडोज़ 10 एस से लैस प्रोडक्टस कम कीमत में उपलब्ध किए जाएंगी। कीमत की जानकारी देते हुए बताया गया कि इन्हें 275 डॉलर (लगभग 17,996 रुपए) की शुरूआती कीमत में उपलब्ध किया जाएगा। 

 

 

आपको बता दें कि मई के महीने में नई विंडोज़ 10 एस को ऐजुकेशन मार्किट को टार्गेट करते हुए पेश किया गया था। इसे अब तक की सबसे सेक्योर विंडो भी कहा जा सकता है क्योंकि इसमें सिर्फ विंडो स्टोर में उपलब्ध एप्स ही इंस्टाल होंगी। यूजर्स के लिए इसमें ऑफिस एप्स प्रीलोडिड ही मिलेंगी। फिलहाल माइक्रोसॉफ्ट इसे किस तारीख तक उपलब्ध करेगी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


Latest News