इस तरह कंप्यूटर व लैपटॉप का Keyboard खराब होने पर करें टाइपिंग

  • इस तरह कंप्यूटर व लैपटॉप का Keyboard खराब होने पर करें टाइपिंग
You Are HereGadgets
Sunday, September 24, 2017-8:24 PM

जालंधर- कंप्यूटर और लैपटॉप अाज के समय में हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुके है। कई बार अचानक कंप्यूटर या लैपटॉप का कीबोर्ड खराब हो जाता है जिससे हमारा जरुरी काम रुक जाता है। एेसे में अाप ‘ऑनस्क्रीन कीबोर्ड’ का प्रयोग कर सकते है। अाइए जानते है इसके बारे में... 


ऑनस्क्रीन कीबोर्ड

इस कीबोर्ड खोजना बहुत ही आसान है इसके लिए कंप्यूटर या लैपटॉप के ‘स्टार्ट मेन्यू’ पर क्लिक करें और वहां दिए गए ‘प्रोग्राम’ में जाएं। यहां आपको वर्चुअल कीबोर्ड लिखा मिलेगा। समस्या आने पर विंडोज-7 में स्टार्ट पर दिए गए सर्च बार में on screen keyboard टाइप करें और उसे खोजें। इस पर माउस से क्लिक कर टाइप कर सकते हैं। इसमें वे सभी बटन दिखाई देंगे जो टाइपिंग में प्रयोग किए जाते हैं।


माउस का क्लिक खराब होने के बाद भी करेगा काम

अक्सर सवाल आता है कि अगर माउस का क्लिक काम नहीं करेगा तो कैसे टाइप करें। ऑन स्क्रीन कीबोर्ड में इस समस्या का भी हल दिया गया है। इसके लिए माउस कर्सर को उस अक्षर के ऊपर ले जाना होगा जिसे टाइप करना चाहते हैं। इसके लिएऑनस्क्रीन कीबोर्ड की ‘सेटिंग’ में बदलाव करना होगा।


सेटिंग के लिए ऑप्शन पर क्लिक करें 

ऑनस्क्रीन कीबोर्ड में दाईं ओर नीचे की तरफ दिए गए ‘ऑप्शन’ पर क्लिक करें। इसके बाद वहां नई विंडो स्क्रीन खुलेगी। इसमें चौथे नंबर ‘हॉवर ओवर कीज’ का विकल्प होगा,उस पर क्लिक करें। इसके बाद इसमें समय चुनने का विकल्प मिलेगा। वह समय है जिसमें माउस को किसी अक्षर पर रखने से वह खुद ब-खुद टाइप हो जाएगा। इसे कम और ज्यादा कर सकते हैं। इसके बाद नीचे दिए गए ‘ओके’ पर क्लिक कर दें। 
 


Latest News