Galaxy Note 8 यूजर्स को अपडेट के जरिए मिले ये दो खास फीचर

  • Galaxy Note 8 यूजर्स को अपडेट के जरिए मिले ये दो खास फीचर
You Are HereGadgets
Friday, September 14, 2018-10:24 AM

गैजेट डेस्क- दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने Galaxy Note 8 के लिए सितंबर महीने के सिक्योरिटी पैच को रोलअाउट कर दिया है। इस अपडेट में यूजर्स को दो नए कैमरा फीचर्स मिलेगें जिसमें AR इमोजी और सुपर स्लो- मोशन वीडियो शामिल हैं। वहीं इससे पहले बताया जा रहा था कि कंपनी Note 8 के लिए AR इमोजी फीचर को रोलअाउट करेगी। पहली बार सुपर स्लो- मोशन वीडियो फीचर को इस अपडेट के साथ देखा जा रहा है। बता दें कि इस अपडेट के मिलने की जानकारी यूजर्स द्वारा दी गई है। 

PunjabKesariवहीं ये दोनों फीचर्स पहले से ही Galaxy S9  और Note 9 में मौजूद हैं जिसमें AR इमोजी फीचर में यूजर्स एनिमेटेड इमोजी को बना सकते हैं और इसे सोशल मीडिया पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही सुपर स्लो- मोशन वीडियो में Galaxy S9 और Note 960 fps पर 720p पर वीडियो बना सकते हैं। वहीं एक यूजर ने बताया है कि सुपर स्लो- मोशन फीचर Galaxy S9 की तरह ही Note 8 में काम करता है। 

PunjabKesariअापको बता दें कि Galaxy Note 8 के सभी यूजर्स को सितंबर महीने की यह अपडेट एक साथ नहीं मिल रही है। कुछ फ्रांस के यूजर्स को ये अपडेट अभी प्राप्त हुई है, वहीं यू.के. और उत्तरी यूरोप के यूजर्स को यह अपडेट अभी नहीं मिली है। यूजर्स ने इस बात की जानकारी रेडिट पर पोस्ट की है।


Edited by:Jeevan

Latest News