कैफीन की खोज करने वाले Friedlieb Ferdinand Runge की याद में गूगल ने बनाया Doodle

  • कैफीन की खोज करने वाले Friedlieb Ferdinand Runge की याद में गूगल ने बनाया Doodle
You Are HereGadgets
Friday, February 8, 2019-4:08 PM

गैजेट डेस्क- टेक जायंट गूगल ने कैफीन की खोज करने वाले फ्रेडलीब फर्डिनेंड रुंज के 225वें जन्मदिवस पर उन्हें याद करते हुए डूडल बनाया है। फ्रेडलीब फर्डिनेंड रुंज का जन्म 8 फरवरी सन् 1794 में हैम्बर्ग में हुआ था। कैफीन के अलावा Friedlieb Ferdinand Runge's ने कोलतार डाई की भी खोज की थी। उन्होंने बर्लिन यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की शिक्षा प्राप्त की और फिर सन् 1831 तक फ्रेडलीब फर्डिनेंड रुंज ने ब्रेसलो यूनिवर्सिटी में पढ़ाया था।

PunjabKesariफ्रेडलीब फर्डिनेंड रुंज

बचपन से ही फ्रेडलीब फर्डिनेंड रुंज को कैमिस्ट्री में काफी रुचि थी। किशोरवस्था में उन्होंने कई शोध भी किए। एक बार बेल्डोना के पौधे पर शोध करते हुए अचानक उनके आंखों में पौधे का रस गिर गया। इसके बाद उन्हें पता चला कि बेल्डोना के पौधे के रस से आंख की पुतलियां फैलने और सिकुड़ने लगती हैं।

PunjabKesariइसके अलावा फ्रेडलीब फर्डिनेंड रुंज ने अपने जीवनकाल के दौरान चुकंदर के रस से चीनी निकालने की विधि भी तैयार की थी। कैफीन और कोलतार डाई के अलावा फ्रेडलीब फर्डिनेंड रुंज ऐसे पहले वैज्ञानिकों में से एक थे जिन्हें कुनैन का आविष्कारक भी माना जाता है। 25 मार्च सन् 1867 में जर्मनी के ऑरेनियनबर्ग में Friedlieb Ferdinand Runge को देहांत हो गया। 
 
 


Edited by:Jeevan

Latest News