क्रिसमस के मौके पर गूगल ने बनाया शानदार Doodle

  • क्रिसमस के मौके पर गूगल ने बनाया शानदार Doodle
You Are HereGadgets
Tuesday, December 25, 2018-12:19 PM

गैजेट डेस्क- टैक जायंट गूगल ने आज 25 दिसंबर क्रिसमस के मौके पर एक शानदार डूडल बनाया है। यह एक एनिमेटेड डूडल है जिसपर क्लिक करने पर आपको हैप्पी हालिडेज दिखाई देगा। इस खास डूडल में दो कुर्सियों पर सैंटा क्लोज भी बैठे हैं। इसके अलावा गूगल के L अक्षर की जगह क्रिसमस ट्री बनाया गया है। इस डूडल में कुर्सी पर बैठे एक सैंटा के हाथ में गिफ्ट है तो वहीं दूसरे सैंटा के पैरों के पास एक गिफ्ट बॉक्स रखा गया है। क्रिसमस ट्री की तरह गूगल के हर शब्द को काफी सजाया गया है। 

PunjabKesariआपको बता दें कि 25 दिसंबर को पूरी दुनियाभर में क्रिसमस मनाया जाता है। इस दिन लगभग सभी ऑफिसों में पब्लिक हॉलिडे भी होता है। नॉर्थ अमरीका में इस दिन को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं इस दिन चर्च में काफी रंगारंग कायर्क्रमों का आयोजन होता है। लोग इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं और क्रिसमस ट्री अपने घर लाते हैं। क्रिसमस को लेकर बच्‍चों में सैंटा क्‍लॉज को लेकर खासा उत्‍साह रहता है।
 


Edited by:Jeevan

Latest News