गूगल फॉर इंडिया 2018 इवेंट: Google Feed में हुआ ये बड़ा बदलाव

  • गूगल फॉर इंडिया 2018 इवेंट: Google Feed में हुआ ये बड़ा बदलाव
You Are HereGadgets
Tuesday, August 28, 2018-5:25 PM

गैजेट डेस्क- भारत में अायोजित हुए 'गूगल फॉर इंडिया' इवेंट में टैक जायंट गूगल ने कई घोषणाए की हैं। वहीं कंपनी ने इंवेट में गूगल गो और एंड्रॉयड (गो एडिशन) के लिए भी कई फीचर्स का ऐलान किया गया। इनमें से सबसे अहम ऐलान गूगल गो यूज़र के लिए है। जिसमें अब यूजर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से Google Go यूज़र वेबपेज को सुन पाएंगे। इसके साथ ही Google ने दो नए फीचर पेश किए हैं जिनके नाम - बाइलिंगुअल न्यूज फीड और ऑडियो प्लेबैक। Google ने बताया है कि गूगल फीड अब अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी आएगा। वहीं यह जल्द ही Google Go प्लेटफॉर्म पर भी आएगा।

PunjabKesariगूगल फीड 

गूगल इंडिया और साउथ ईस्ट एशिया के वाइस प्रेसिडेंट राजन आनंदन ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "सर्च फीड में अब आपकी पसंद के न्यूज़ अंग्रेजी और हिंदी में दिखेंगे। ऐसा एआई लर्निग से संभव होगा जो जान लेगा कि आपको किस तरह की खबरें पसंद हैं।" बता दें कि गूगल ने बीते साल जुलाई में मोबाइल फोन पर अपने सर्च एप को पूरी तरह से बदलने की जानकारी दी थी। नए फीचर को 'Google Feed' का नाम मिला था। 

PunjabKesariऑडियो प्लेबैक

इस फीचर की मदद से Google Go यूज़र वेबपेज को सुन पाएंगे। गूगल का कहना है कि नया फीचर नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग और स्पीच सिनथेसिस एआई की मदद से काम करता है। यह 28 भाषाओं के सपोर्ट के साथ आता है। हिंदी, बंगाली, मलयालम, मराठी और तमिल जैसी भाषाओं के लिए सपोर्ट है और यह 2जी नेटवर्क पर भी काम करेगा। गूगल ने इस इंवेट में जानकारी दी कि Samsung जल्द ही भारतीय मार्केट में अपने पहले एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन को लांच करेगी जिससे बीते हफ्ते ही पर्दा उठाया गया था।

PunjabKesari


Edited by:Jeevan

Latest News