गूगल ने डूडल बनाकर सैमुएल जॉनसन को दिया सम्मान

  • गूगल ने डूडल बनाकर सैमुएल जॉनसन को दिया सम्मान
You Are HereGadgets
Monday, September 18, 2017-9:52 AM

जालंधरः गूगल ने आज महान व्यक्ति सैमुएल जॉनसन के लिए डूडल बनाया है। सैमुएल जॉनसन वह शख्सियत हैं, जिनके कारण आज हम अंग्रजी भाषा को बोल और समझ पाते है। दरअसल, इन्‍होंने ही विश्‍व को अंग्रेजी के शब्‍दकोष दिए थे।

 

सैमुएल का जन्‍म 18 सितंबर 1709 में हुआ था। सैमुएल 18वीं शताब्‍दी के प्रसिद्ध साहित्‍यकार के रूप जाने जाते थे। इनकी प्रारंभिक शिक्षा लीचफील्‍ड ग्रामर स्‍कूल में हुई और उच्‍च शिक्षा के लिए इनके माता-पिता ने इनका एडमिशन ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी में कराया, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण सैमुएल की पढ़ाई को रोकना पड़ा। शिक्षा पूरी न होने के बाद इन्होंने लेखन में अपना कैरियर बनाना शुरू कर दिया। 

 

आगे चलकर सैमुएल ने 1735 में एक 20 वर्ष क‍ी विधवा एलिजाबेथ पोर्टर से शादी कर ली। शादी के दो साल बाद वह 1737 में लंदन चले गए, जहां उन्‍होंने विशाल विविधता पर लिखा और अपनी साहित्यिक प्रतिष्‍ठा बनाने में लग गए। इस लेखन के करीब 10 साल बाद 1747 में प्रिंटर के एक सिंडिकेट ने उन्‍हें ‘अंग्रेजी भाषा का शब्‍दकोश’ संकलित करने के लिए कमिशन दिया। इस काम में उन्‍हें करीब आठ साल लग गए। 1752 में जॉनसन की पत्नि की मृत्‍यु हो गई, लेकिन इन्‍होंने अपना काम नहीं छोड़ा। 

 

15 अप्रैल 1755 में सैमुएल की पहली शब्‍दकोश प्रकाशित हुई। हालांकि यह उस समय की पहली शब्‍दकोश नहीं थी, लेकिन जॉनसन का आत्‍मसम्‍मान इससे काफी बढ़ा और उन्‍होंने कुल 6 शब्‍दकोश को प्रकाशित किया। लेकिन, छठा शब्‍दकोश तब प्रकाशित हुआ जब वह मौत और जिंदगी के बीच लड़ाई कर रहे थे। आखिर में 13 दिसंबर 1784 में उनका निधन हो गया।


Latest News