सितारा देवी के जन्मदिन पर गूगल ने बनाया डूडल

  • सितारा देवी के जन्मदिन पर गूगल ने बनाया डूडल
You Are HereGadgets
Wednesday, November 8, 2017-9:42 AM

जालंधऱः अमरीकी कंपनी गूगल डूडल बनाकर देश विदेश की जानी मानी हस्तियों को सम्मान देता रहता है। वहीं, अाज गूगल ने  'डूडल' बनाकर कथक क्वीन सितारा देवी के 97वें जन्मदिवस पर उनको सम्मान दिया है। सफलता के इस शिखर पर पहुँचने के लिए सितारा देवी ने बहुत संघर्षों का सामना किया, और इस मुकाम को हासिल किया था। बता दें कि कथक क्वीन सितारा देवी ने महज 16 साल की उम्र में नृत्य करना शुरू कर दिया था और उनका नृत्य देखकर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने उन्हें 'कथक क्वीन' के खिताब से सम्मानित था। वहीं, इसके अलावा सितारा देवी को  'पद्मश्री' (1970) और 'कालिदास सम्मान' (1994) से भी सम्मानित किया गया था।  

 

सितारा देवी का जन्म 8 नवंबर, 1920 को कोलकाता में हुआ था।  उनके जन्म के कुछ दिन के बाद उन्हें माँ बाप ने अपनी एक नौकरानी को दे दिया था क्योंकि वह ज्यादा खुबसूरत नहीं थी, ऐसा भी कहा जाता है कि उनका मुंह थोड़ा टेढ़ा था, इसके कारण उनके माँ बाप में इन्हें अपने पास नहीं रखा था। फिर नौकरानी ने बचपन में सितारा देवी की खूब सेवा करके उनका मुंह ठीक कर वापस उनके माता-पिता को लौटा दिया। सितारा देवी धनतेरस वाले दिन पैदा हुई थी, इसलिए उन्हें धन्नो कहकर भी लोग बुलाते थे। 25 नवंबर, 2014 को शहर के जसलोक अस्पताल में सितारा देवी का निधन हो गया। उस समय उनकी उम्र 94 वर्ष थी। 


 


Latest News