GIIAS 2018 के दौरान Honda Brio का हुआ खुलासा

  • GIIAS 2018 के दौरान Honda Brio का हुआ खुलासा
You Are HereGadgets
Friday, August 3, 2018-10:28 AM

जालंधर- इंडोनेशिया में चल रहे GIIAS 2018 अॉटो शो के दौरान होंडा ने ब्रियो हैचबैक का सेकेंड जेनरेशन मॉडल पेश कर दिया है। Honda ने नई Brio को दो वेरियंट्स में उतारा है। जिसमें एक इसका स्टैंडर्ड मॉडल है और दूसरा स्पोर्ट। स्पोर्ट मॉडल का नाम ब्रियो आरएस है। नई हैचबैक में सिमिलर बॉडी है और फ्रंट और रियर स्टाइल को भी सेम रखा गया है। अाइए जानते हैं इसके बारे में...

 

PunjabKesari

 

2019 Honda Brio

कार में 1.2-liter का i-VTEC, 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 90 पीएस का पावर और 110 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं फिलिपींस और थाइलैंड के बाजारों में इसको 1.3-liter i-VTEC इंजन के साथ बेचा जाता है। यह इंजन 100 पीएस का पावर और 127 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है।

 

PunjabKesari

 

डिजाइन

नई ब्रियो में पिछला दरवाजा पुराने मॉडल के मुकाबले बड़ा है। गाड़ी में नए अलॉय वील्ज, एलईडी प्रॉजेक्टर हेडलैम्प्स दिए गए हैं। होंडा जल्द ही इसके इंटीरियर से जुड़े डीटेल्स भी सार्वजनिक करेगी। अापको बता दें कि भारत में फिलहाल नई होंडा ब्रियो के लांच की उम्मीद काफी कम है।  क्योकि यहां इसके फर्स्ट जेनरेशन मॉडल को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। 

 

PunjabKesari
 


Edited by:Jeevan

Latest News