Sunday, January 21, 2024-11:51 AM
गैजेट डेस्क. Honor अपने ग्राहकों के लिए नए Choice Earbuds X5 लेकर आ रही है। कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने एक्स पर वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। भारत से पहले ऑनर का यह ऑडियो डिवाइस चीन में लॉन्च हो चुका है। भारत में लाया जाने वाला ऑडियो डिवाइस चीन में लाए गए वेरिएंट जैसा ही हो सकता है।
चीन में लॉन्च किए गए Honor Choice Earbuds X5 में डिवाइस पेबल- शेप्ड स्टोरेज केस के साथ लाया गया था। इस ईयरबड में सिलिकॉन ईयर टिप्स दी गई थीं। केस में USB-C port भी दिया गया था। भारत में Honor Choice Earbuds X5 ईयरबड्स 35 घंटे की लंबी बैटरी और एक्टिव नॉइस कैंसेलेशन फीचर के साथ लाए जा सकते हैं। भारत में यह ऑडियो डिवाइस कब लॉन्च होगा इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Edited by:Parminder Kaur