भारत में जल्द लॉन्च होगा Samsung का नया 5G स्मार्टफोन, शानदार सुविधाओं से होगा लैस

  • भारत में जल्द लॉन्च होगा Samsung का नया 5G स्मार्टफोन, शानदार सुविधाओं से होगा लैस
You Are HereGadgets
Sunday, January 21, 2024-5:33 PM

गैजेट डेस्क. Samsung ने हाल ही में अपनी फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S24 ग्लोबली पेश की है। अब कंपनी भारत में Galaxy F55 5G के नाम से नया फोन लेकर आ रही है। इस फोन के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अब इसे BIS इंडिया सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया है, जहां इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल भी सामने आई है। यह फोन SM-E556B कोड के साथ लिस्ट किया गया है।

PunjabKesari


संभावित स्पेसिफिकेशन

रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy F55 5G में Adreno 644 ग्राफिक्स कार्ड दिया जाएगा। फोन में परफॉर्मेंस सुनिश्चित करने के लिए स्नैपड्रेगन 7 जेन 1 Soc प्रोसेसर दिया जाएगा। इसमें संभावित रूप से 6.7 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले 120 हर्टज के रिफ्रेश सपोर्ट के साथ मिल सकती है। इसमें Galaxy F54 के समान ही कुछ फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा इसमें 256 जीबी स्टोरेज दिया जा सकता है और पावर के लिए बड़ी बैटरी दी जा सकती है। साथ ही इसमें 108 मेगापिक्सल का कैमरा और दो अन्य सेंसर क्रमश: 8MP और 2MP मिल सकते हैं। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा प्रदान किया जा सकता है।

PunjabKesari


Edited by:Parminder Kaur

Latest News