एक ट्रिप के दौरान इतने लीटर ईंधन की खपत करता है विमान

  • एक ट्रिप के दौरान इतने लीटर ईंधन की खपत करता है विमान
You Are HereGadgets
Friday, July 6, 2018-5:14 PM

जालंधर : विमान को यातायात का सबसे तेज़ तरार साधन माना जाता है। विमान में ईधन की खपत उसकी सीटिंग कपैसिटी, पैसेंजर लोड फैक्टर व एयरकार्गों पर निर्भर करती है। सफर के दौरान विमान में जितने ज्यादा यात्रियों के बैठने की सुविधा होगी इसमें क्षमता के हिसाब से ईंधन भी उतना ज्यादा ही लगेगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि विमान के उड़ान भरने से लेकर मंजिल पर पहुंचने तक हजारों से लाखों लीटर ईंधन की खपत होती है।  

PunjabKesari

 

उदाहरण के तौर पर देखा जाए तो Boeing 747 हर सैकेंड 4 लीटर ईंधन की खपत करता है। वहीं फ्लाइट की समय अवधि 10 घंटे की हो तो इस दौरान 150,000 लीटर्स ईंधन की खपत होगी। 747 विमान में एक साथ 568 यात्रियों को सफर करवाया जा सकता है। यह विमान 900 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ता है। बोईंग वैबसाइट के मुताबिक 747 विमान 1 किलोमीटर का सफर तय करने में 12 लीटर ईंधन की खपत करता है। 


Latest News