मोटोरोला के इन स्मार्टफोन्स को जल्द ही मिलेगा एंड्रायड Oreo अपडेट

  • मोटोरोला के इन स्मार्टफोन्स को जल्द ही मिलेगा एंड्रायड Oreo अपडेट
You Are HereGadgets
Friday, September 15, 2017-11:26 AM

जालंधरः लेनोवो की स्वामित्व कंपनी मोटोरोला ने हाल ही में Moto X4 स्मार्टफोन को लांच किया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को एंड्रायड 7.1 नॉगट के साथ पेश किया है। वहीं, कहा जा रहा है कि कंपनी अब जल्द ही कुछ स्मार्टफोन्स के लिए एंड्रायड 8.0 Oreo अपडेट जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने पुष्टि की है कि कौन से डिवाइस एंड्रायड Oreo अपडेट जारी किया जाएगा और कब जारी किया जाएगा।

 

बता दें कि कंपनी ने अपने ब्लॉग पर उन स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की है, जिनके लिए एंड्रायड Oreo अपडेट जारी किया जाएगा। इसके साथ यह भी बताया गया है कि यह अपडेट कब जारी किया जाएगा, लेकिन कोई भी स्पेसिफिक तरीका नहीं बताया गया है। इसका मतलब यह है कि मोटोरोला डिवाइस यूजर्स को उम्मीद है कि जल्द ही उनके डिवाइस को एंड्रायड Oreo अपडेट मिल जाएगा, लेकिन कब यह कंफर्म नहीं है।

 

कहा जा रहा है कि आने वाले समय में गूगल आधिकारिक तौर पर Nexus और Pixel डिवाइस के लिए एंड्रायड Oreo अपडेट को रोलआउट कर दिया है। वहीं, अगले महीने या उसके बाद वाले महीनें में मोटोरोला अपने लिस्ट किए गए डिवाइस के लिए एंड्रायड Oreo अपडेट जारी कर देगा। यह दूसरे डिवाइस OEM की तुलना में अभी भी बहुत आगे है।

 

डिवाइस की बात की जाए, तो मोटोरोला के हालिया और लेटेस्ट डिवाइस को यह अपडेट प्राप्त किया जाएगा। इसमें Moto Z, Moto Z Droid, Moto Z Force Droid, Moto Z Play, Moto Z Play Droid, Moto Z2 Play, Moto Z2 Force Edition, Moto X4, Moto G5, Moto G5 Plus, Moto G5S और Moto G5S Plus शामिल हैं। वहीं, इस लिस्ट में Moto G4 और Moto G4 Plus शामिल नहीं है, जो एंड्रायड अपडेट लाइफ साइकल के मामले में समय सीमा के भीतर हैं, क्योंकि यह स्मार्टफोन पिछले साल ही रिलीज किए गए थे। 


 


Latest News