Whatsapp में शामिल हुए नए फीचर्स, ग्रुप एडमिन को मिलेगी और पावर

  • Whatsapp में शामिल हुए नए फीचर्स, ग्रुप एडमिन को मिलेगी और पावर
You Are HereGadgets
Wednesday, May 16, 2018-3:09 PM

जालंधरः लोकप्रिय मैसेजिंग एप्प व्हाट्सएप्प ने अपने ग्रुप के लिए एक नए फीचर को पेश किया है। यह फीचर्स एंड्रॉयड और iOS दोनों पर ही उपलब्ध हो गए हैं। व्हाट्सएप्प ग्रुप के इन नए फीचर में अाप ग्रुप डिस्क्रिप्शन, ग्रुप एडमिन के लिए नए कंट्रोल और पार्टिसिपेंट सर्च जैसे फीचर्स शामिल है। यह फीचर मौजूदा ग्रुप के लिए पेश किए गए है। 

 

ग्रुप डिस्क्रिप्शन फीचर:

व्हॉट्सएप्प के इस फीचर से अाप अपने ग्रुप को क्रिएट करते समय इसमें डिस्क्रिप्शन को एड कर सकते है। इसके अलावा इस डिस्क्रिप्शन से आप ग्रुप के बारे में कुछ बातों के बारें में भी लिख सकते है। 

 

एडमिन कंट्रोल फीचर:

व्हॉट्सएप्प के एडमिन कंट्रोल फीचर से अाप एडमिन ग्रुप सब्जेक्ट और आइकॉन को भी बदल सकता है। साथ ही ग्रुप एडमिन इसमें तय कर सकता है कि कौन सा व्यक्ति ग्रुप सब्जेक्ट और आइकॉन बदल सकता है। वहीं, अगर अापने ग्रुप किया है तो आपको कोई भी रिमूव नहीं कर सकेंगा। 

 
ग्रुप कैचअप फीचर:

इस फीचर की मदद से आप उन सभी मैसेज खोज सकते हैं, जिसमें वह मेंशन हैं। इसके अलावा इन सभी मैसेज को भी खोज सकते हैं, जिसमें उन्होंने रिप्लाई किया है। इसके लिए यूजर्स को महज @button पर क्लिक करना होगा, जिसे अब आप बॉटम राईट कार्नर में देख सकते हैं। 

 

पार्टिसिपेंट सर्च फीचर:

आखिर में आपको यह भी बता देते हैं कि अब आप किसी पार्टिसिपेंट को खोज सकते हैं, ऐसा करने के लिए आपको ग्रुप इंफो सेक्शन में जाना होगा, और इसके बाद आप इसे देख सकते हैं।


Latest News