एक्टिव नॉइस कैंसलेशन और डीप बॉस को सपोर्ट करते हैं pTron के Bassbuds Ultima: रिव्यू

  • एक्टिव नॉइस कैंसलेशन और डीप बॉस को सपोर्ट करते हैं pTron के Bassbuds Ultima: रिव्यू
You Are HereGadgets
Wednesday, September 1, 2021-12:52 PM

गैजेट डैस्क: भारत की इलेक्ट्रोनिक्स और मोबाइल एक्सैसरीज़ निर्माता कंपनी pTron ने हाल ही में अपने बॉसबड्स अल्टिमा स्टीरियो ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनमें एक्टिव नॉइस कैंसलेशन जैसा आधुनिक फीचर मिलता है जो शोर शराबे वाली जगह या ट्रैवल करते समय बाहर की साउंड को ईयरबड्स के अंदर नहीं आने देता है जिससे बेहतरीन साउंड एक्सपीरिएंस मिलता है। ईयरबड्स के डिजाइन में कंपनी ने इस बार बड़ा बदलाव किया है और यह आपके कानों पर आसानी से फिट हो जाते हैं। इन्हें टच कंट्रोल्स, वाइस असिस्टेंस और IP4X वाटर और स्प्लैश रजिस्टेंट बताया गया है।

10mm साइज़ के डायनैमिक ड्राइवर्स
इनमें कंपनी ने बिल्ट इन माइक और 10mm साइज़ के डायनैमिक ड्राइवर्स दिए हैं जोकि कंपनी के पुराने बॉसबड्स प्रो में दिए जाने वाले 8mm साइज़ के ड्राइवर से बढ़े हैं। इसके अलावा ये डीप बॉस भी प्रड्यूस करते हैं। इनके साथ इस बार कंपनी दो अलग-अलग साइज के ईयरबड्स कुशन्स भी दे रही है।

1 घंटे में फुल चार्ज हो जाते हैं ये ईयरबड्स
इन ईयरबड्स को भी कंपनी ने लाइटवेट बनाया है यानी लम्बे समय तक इस्तेमाल करने पर भी कानों पर भारीपन महसूस नहीं होता है। आपको बता दें कि इन इयरबड्स में कंपनी ने 40mAh की ली-पोलिमर बैटरी दी है और चार्जिंग केस में 400mAh की बैटरी ली-पोलिमर बैटरी मिलती है। ईयरबड्स 1 घंटे में चार्ज हो जाते हैं जबकि चार्जिंग केस को चार्ज होने में 1.5 घंटे का समय लगता है। चार्जिंग केस की मदद से कुल मिला कर 15 घंटों का बैटरी बैकअप कंपनी क्लेम कर रही है।

रिमेनिंग बैटरी शो करती है चार्जिंग केस में दी गई डिस्प्ले
LCD डिस्प्ले डिजाइन के साथ लाए गए इन इयरबड्स के चार्जिंग केस में आपको रिमेनिंग बैटरी शो होती है। खास बात यह है कि इस डिस्प्ले में लेफ्ट और राइट ईयरबड के लिए अलग-अलग इंडिकेटर दिया गया है और यह डिस्प्ले भी कंपनी के अब तक बाजार में मौजूद सभी ईयरड्स से बड़ी और बेहतर है। इसमें आपको बहुत ही क्लीयर डिटेल शो हेती है।  

कॉम्पैक्ट डिजाइन
इनके डिजाइन को काफी कॉम्पैक्ट रखा गया है और आप इन्हें कहीं भी आसानी से अपनी पॉकेट में डाल कर कैरी कर सकते हैं। इन इयरबड्स में ब्लूटुथ 5.0 तकनीक दी गई है जोकि इस सेगमेंट में बहुत ही कम इयरबड्स में देखने को मिलती है। इसका फायदा यह होता है कि आप डिवाइस से 10 मीटर की दूरी से इन्हें कनैक्ट कर आसानी से बिना किसी समस्या के इस्तेमाल कर सकते हैं।

PunjabKesari
इनकी कीमत बॉक्स पर MRP: 4599 रुपए है, लेकिन आप ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन के जरिए इसे 1599 रुपए में खरीद सकते हैं।

pTron Bassbuds Ultima की स्पेसिफिकेशन्स

प्रोडक्ट नेम

pTron Bassbuds Ultima

ब्लूटुथ

वर्जन 5.0

रेंज

10 मीटर

फ्रीक्वेंसी रिस्पांस

20Hz-20KHz

ईयरबड्स बैटरी

40mAh, ली-पोलिमर

चार्जिंग केस बैटरी

400mAh, ली-पोलिमर

चार्जिंग केस इनपुट

DC5V/1A (माइक्रो USB पोर्ट) 

चार्जिंग टाइम

1.5 घंटे

ईयरबड्स चार्जिंग टाइम

1 घंटे

 

 


Edited by:Hitesh

Latest News