Wednesday, September 1, 2021-1:59 PM
गैजेट डेस्क: अगर आपके पास एप्पल आईफोन है और वह आपकी कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ कनेक्ट नहीं हो रहा है तो घबराएं नहीं। आप इस समस्या का सामना करने वाले अकेले नहीं हैं। मार्केट रिसर्च फर्म जे.डी. पावर ने मंगलवार को अपनी लेटैस्ट स्टडी में कुछ खुलासे किए हैं। फर्म का कहना है कि कारें, सपोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स और पिकअप ट्रक्स का इस्तेमाल करने वाले अमेरिकी ग्राहकों ने शिकायतें की हैं कि उनके व्हीकल के इंफोटेनमेंट सिस्टम में कुछ खराबी है जिसके चलते उन्हें आईफोन को सिस्टम के साथ कनेक्ट करने में समस्या आ रही है। 10 में से 6 ग्राहक इन दिनों इस तरह की शिकायतें कर रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि इस स्टडी में इस बार RAM ट्रक्स को भी शामिल किया गया है और दूसरी फ्रंच कंपनी डोज है। इसके बाद लेक्सस और टोयोटा का नाम भी इस स्टडी में शामिल किया गया है।
स्टडी से हुए अहम खुलासे
इस स्टडी से यह पता चला है कि ऑटोमेकर अपने व्हीकल्स में स्मार्टफोन से कंट्रोल होने वाले कई फीचर दे रहे हैं, लेकिन मकेनिकल डिफैक्ट्स के चलते ग्राहकों को कार की काम्पलैक्स डैशबोर्ड स्क्रीन, रेडियो और वॉल्यूम नोब्स में समस्या सामने आ रही है। अब तो यूजर्स का कहना है कि वह अपने फोन को डेशबोर्ड सिस्टम सॉफ्टनवेयर से कनेक्ट ही नहीं कर पा रहे हैं, इस बात की जानकारी जे.डी. पावर के ऑटोमेटिव क्वालिटी के वाइस प्रेजिडेंट डेव सार्जेंट ने दी है। सबसे बड़ी समस्या एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो सॉफ्टवेयर सामने आ रही है।
Edited by:Hitesh