Wednesday, September 1, 2021-4:16 PM
गैजेट डेस्क: Samsung ने आखिरकार अपने नए Galaxy A52s 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन की खासियत है कि इसे ट्रिप्ल रियर कैमरा सैटअप के साथ लाया गया है और इसमें दी गई एमोलेड डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। सैमसंग ने पिछले महीने ही इस फोन को ब्रिटेन में लॉन्च किया था और अब इसे भारतीय स्मार्टफोन बाजार में उतार दिया गया है।
Samsung Galaxy A52s 5G की कीमत
इस 5G स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपए रखी गई है, वहीं इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 37,499 रुपए बताई गई है। ग्राहक इस फोन को ऑसम ब्लैक, ऑसम वॉयलेट और ऑसम व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर, अमेजन और तमाम रिटेल स्टोर्स के साथ खरीद सकेंगे। भारतीय बाजार में सैमसंग के इस फोन का मुकाबला Realme GT Master Edition, OnePlus Nord 2, Poco F3 GT, और Mi 11X जैसे स्मार्टफोन्स से है।
Samsung Galaxy A52s 5G की स्पैसिफिकेशन्स:
|
डिस्प्ले
|
6.5 इंच की फुल एचडी प्लस, सुपर एमोलेड, रिफ्रेश रेट 120Hz
|
|
प्रोसैसर
|
स्नैपड्रैगन 778G
|
|
रैम
|
6 जीबी/8 जीबी
|
|
इंटर्नल स्टोरेज
|
128 जीबी
|
|
ऑपरेटिंग सिस्टम
|
एंड्रॉयड 11 पर आधारित One UI 3
|
|
क्वॉड रियर कैमरा सैटअप
|
64MP (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) + 12MP (अल्ट्रा वाइड सैंसर) + 2MP (टेलीफोटो लेंस) + 5MP (मैक्रो सैंसर)
|
|
फ्रंट कैमरा
|
32MP
|
|
बैटरी
|
4500mAh (25W की सुपर फास्ट चार्जिंग)
|
|
कनैक्टिविटी
|
5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, NFC और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट
|
|
खास फीचर
|
वॉटर और डस्टप्रूफ के लिए इस फोन को IP67 की रेटिंग मिली है
|
Edited by:Hitesh