रिलायंस ने लॉन्च की JioNews एप्प, मिली 12 से अधिक भाषाओं की सपोर्ट

  • रिलायंस ने लॉन्च की JioNews एप्प, मिली 12 से अधिक भाषाओं की सपोर्ट
You Are HereGadgets
Sunday, April 14, 2019-11:43 AM

गैजेट डैस्क : रिलायंस जियो ने आखिरकार अपनी JioNews एप्प को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसके जरिए यूजर 12 भाषाओं में खबरों को पढ़ सकेंगे, जिससे देश-दुनिया की खबरों की जानकारी उन्हें रहेगी। JioNews एप्प में ब्रेकिंग न्यूज, वीडियो, मैगजीन, न्यूज पेपर समेत लाइव टीवी देखने की सुविधा दी गई है। इसके अलावा यूजर्स अपने मन मुताबिक एप्प को पर्सनलाइज्ड कर सकते हैं। माना जा रहा है कि यह एप्प भारत में UC न्यूज और dailyhunt जैसी एप्स को कड़ी टक्कर देगी।

कोई भी कर सकता है आसानी से एक्सैस

JioNews एप्प जियो और नॉन जियो दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध की गई है। जिस यूजर ने एप्प का प्रीमियम एक्सैस हासिल किया होगा वो इस एप्प के सभी कन्टैंट को एक्सैस कर पाएगा। वहीं अन्य यूजर्स को लॉग-इन करने के बाद ट्रायल के तौर पर कन्टैंट का एक्सैस मिलेगा। 

मुख्य प्लैटफोर्मस पर उपलब्ध

JioNews एप्प को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल के एप्स स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एप्प के होम पेज पर आपको पॉलिटिक्स, स्पोर्ट्स, इंटरटेनमेंट, बिजनेस, टैक्नोलॉजी, लाइफस्टाइल, फैशन, करियर, हेल्थ, अस्ट्रोलॉजी, फिनांस समेत कई कैटेगरी मिलेंगी। एप्प के जरिए 150 लाइव न्यूज चैनल, 800 मैगजीन, 250 न्यूजपेपर के साथ ही लोकप्रिय ब्लॉग भी पढ़ सकेंगे। 


Edited by:Hitesh