वैज्ञानिकों को Trappist-1 ग्रहों पर पानी की मौजूदगी के मिले सबूत

  • वैज्ञानिकों को Trappist-1 ग्रहों पर पानी की मौजूदगी के मिले सबूत
You Are HereGadgets
Monday, September 4, 2017-5:20 PM

जालंधर- ब्रह्मांड में अभी एेसे कई रहस्य मौजूद है जिनके बारे में वैज्ञानिक पता लगाने में लगे हुए है। इसी के तहत एक अध्ययन के मुताबिक वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया है कि बेहद ठंडे और छोटे तारे ट्रैपिस्ट-1 के चारों ओर चक्कर लगा रहे पृथ्वी के आकार वाले ग्रहों पर पर्याप्त मात्रा में जल मौजूद हो सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार ये ग्रह आवास योग्य हो सकते हैं।

 

ट्रैपिस्ट-1 पृथ्वी से 40 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है और अंतरिक्षयात्रियों के एक दल ने ट्रैपिस्ट-1 के चक्कर लगा रहे सात ग्रहों पर पानी की मौजूदगी का पता लगाने के लिए नासा ईएसए हब्बल स्पेस टेलीस्कोप का इस्तेमाल किया है।


वहीं इसके परिणामों में पाया गया कि इस तंत्र के बाहरी ग्रहों पर अब भी पर्याप्त मात्रा में जल मौजूद हो सकता है। इनमें सितारे के आवास योग्य क्षेत्र के तीन ग्रह भी शामिल हैं। इससे इस संभावना को बल मिलता है कि ये ग्रह आवास योग्य हो सकते हैं।

 

बता दें कि इस साल फरवरी में अंतरिक्षयात्रियों ने बेहद ठंडे और छोटे सितारे ट्रैपिस्ट-1 के चारों ओर घूम रहे पृथ्वी के आकार के सात ग्रहों की खोज की घोषणा की थी।
 


Latest News