Surface Event 2019 : माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया 15-इंच स्क्रीन वाला Surface Laptop 3

  • Surface Event 2019 : माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया 15-इंच स्क्रीन वाला Surface Laptop 3
You Are HereGadgets
Thursday, October 3, 2019-12:27 PM

गैजेट डेस्क : 2 अक्टूबर को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में आयोजित सरफेस इवेंट 2019 में माइक्रोसॉफ्ट ने अपना लेटेस्ट लैपटॉप सरफेस लैपटॉप 3 को लॉन्च किया है। इसके दो स्क्रीन साइज वैरिएंट्स - 13-इंच और 15-इंच में पेश किया गया है। 13-इंच वैरिएंट की कीमत $999 (71,105 रुपये) रखी गई है तो वहीँ 15-इंच स्क्रीन की कीमत $1199 (85,341 रुपये) है। माइक्रोसॉफ्ट ने अपने सरफेस इवेंट में सरफेस नियो स्मार्टफोन , सरफेस बड्स इयरबड्स , सरफेस प्रो 7 कनवर्टिबल टैबलेट और सरफेस लैपटॉप 3 को लॉन्च किया है। 

 

Surface Laptop 3 के बारे में 

 


सरफेस लैपटॉप 3 में कीबोर्ड के साथ आता है जिसमें 1.3 मिमी की ट्रेवल डिस्टेंस (एक key के टॉप और बॉटम की बीच की डिस्टेंस) दी गई है। सरफेस लैपटॉप 2  के मुक़ाबले ट्रैकपैड में 20 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। कीबोर्ड का टॉप लेयर मैन्युअली निकाला जा सकता है लेकिन माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि यूज़र्स को ऐसा नहीं करना चाहिए। लैपटॉप एक एल्यूमीनियम बॉडी फिनिश के साथ भी आएगा।

 

सरफेस लैपटॉप 3 को लेटेस्ट मैकबुक एयर की तुलना में 3X अधिक शक्तिशाली बताया गया है। लैपटॉप में क्वाड-कोर 10 जेन इंटेल आइस-लेक प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिहाज से लैपटॉप में कस्टम AMD Ryzen 7 सरफेस एडिशन दिया गया है। लैपटॉप में ऑल-डे बैटरी है और इसे एक घंटे से भी कम समय में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। सरफेस लैपटॉप 3 की डिलवरी 22 अक्टूबर से शुरू होगी।

 

Surface Laptop 3  (13-इंच)  वैरिएंट स्पेसिफिकेशन्स 

 

13 इंच वैरिएंट में क्वाड-कोर Intel Core i5 प्रोसेसर ,  8GB रैम मेमोरी (RAM) और स्टोरेज के लिए 128GB सॉलिड-स्टेट ड्राइव शामिल है। इसे Intel Core i7 प्रोसेसर 16GB रैम और 1TB SSD तक अपग्रेड किया जा सकता है।

 

Surface Laptop 3 (15-इंच) वैरिएंट स्पेसिफिकेशन्स  

15-इंच वैरिएंट में जिसमें AMD Ryzen 5 प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB SSD की स्टोरेज शामिल है। यह लैपटॉप AMD Ryzen 7 प्रोसेसर ,32 GB  रैम और 512 GB SSD स्टोरेज तक एक्सपैंड किया जा सकता है। 

 


Edited by:Harsh Pandey

Latest News