लांच से पहले ही पॉप अप सेल्फी वाले इस स्मार्टफोन की कीमत लीक!

  • लांच से पहले ही पॉप अप सेल्फी वाले इस स्मार्टफोन की कीमत लीक!
You Are HereGadgets
Sunday, July 15, 2018-12:31 PM

जालंधर- चीनी कंपनी वीवो भारत में 19 जुलाई को एक इंवेट का अायोजन करने जा रही है और माना जा रहा है कि इसमें कंपनी पॉप अप सेल्फी वाले Vivo Nex S स्मार्टफोन को भी लांच कर सकती है। वहीं लांच से पहले इस स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा हो गया है। बताया जा रहा है कि भारत में इसकी कीमत 48,990 रुपए हो सकती है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को चीन में पिछले महीने लांच किया गया था। इस स्मार्टफोन की खासियत इसमें दिया गया पॉप अप सेल्फी कैमरा है, जिसे सेल्फी क्लिक करते समय आप ऊपर से बाहर निकाल सकते हैं और फिर से अंदर कर सकते हैं। इसके अलावा फोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है जो इसे काफी खास बना रहा है। अाइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स के बारे में..

 

PunjabKesari

 

Vivo Nex S स्मार्टफोन 

Vivo Nex S स्मार्टफोन की डिस्पले 6.59 इंच सुपर एमोलेड, प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 845, रैम 8GB, स्टोरेज 128GB और 256GB, ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 8.1 ओरियो  Funtouch OS 4.0 और बैटरी 4,000mAh की है।

 

PunjabKesari

 

वहीं इस स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है जो 12 और 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सलका फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन का दूसरा वेरिएंट Vivo Nex A को भी भारत में लांच किया जा सकता है।  


Edited by:Jeevan

Latest News