अाज एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध हुअा शाओमी Mi LED TV 4

  • अाज एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध हुअा शाओमी Mi LED TV 4
You Are HereGadgets
Tuesday, February 27, 2018-12:13 PM

जालंधरः चीन की मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने हाल ही में अपने नए Mi LED TV 4 को भारत में लांच किया है, जिसकी कीमत 39,999 रूपए है। कंपनी का यह टीवी कुछ दिन पहले ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव रूप से  22 फरवरी को बिक्री के लिए उपलब्ध हुअा था।

 

जानकारी के लिए बता दें कि पहली सेल में शाओमी Mi TV 4 महज 10 सेकंड के कम समय में ही सोल्ड आउट हो गया था। वहीं, कंपनी द्वारा आज आयोजित की जाने वाली सेल में Mi TV 4 को दोपहर 12:00PM बजे mi.com और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हो गया है। 

 

स्पेसिफिकेशंसः

इस एलईडी टीवी में 55 इंच की डिस्प्ले है। टीवी में एल्यूमिनियम का फ्रेम और स्टैंड है और यह 4.9 एमएम अल्ट्रा थीन है। इसमें एचडीआर सपोर्ट भी मिलेगा। इसमें 2 जीबी रैम, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0 मिलेगा। वहीं कंपनी ने वीडियो कंटेंट के लिए हॉटस्टार, वूट, सोनी लाइव और हंगामा जैसी कंपनियों से पार्टनरशिप की है। इसमें एक पैचवॉल फीचर है जिसकी मदद से आप वीडियो कंटेंट को टीवी के होम स्क्रीन पर रख सकेंगे।कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला टीवी है। इस टीवी में भी फोन जैसा बेजल (किनारा) नहीं होगा। इस टीवी में 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन मिलेगा।
 


Latest News