वर्ल्डवाइड DDos अटैक झेलने के बाद Wikipedia वापस हुआ एक्टिव

  • वर्ल्डवाइड DDos अटैक झेलने के बाद Wikipedia वापस हुआ एक्टिव
You Are HereGadgets
Monday, September 9, 2019-5:55 PM

गैजेट डेस्क : शुक्रवार को यूएस और यूरोप के बड़े हिस्सों सहित दुनिया के कई हिस्सों में मशहूर ज्ञानकोष वेबपोर्टल विकिपीडिया ऑफ़लाइन हो गया था। कथित तौर पर ’बड़े पैमाने पर और बहुत व्यापक’ डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस (DDoS) के सामने आने के बाद ऐसा हुआ। जर्मनी और अन्य देशों के यूज़र्स द्वारा साइट से जुड़ने में असमर्थता के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई अपडेट्स के बाद यह बात सामने आई। आधिकारिक विकिमीडिया ट्विटर अकाउंट द्वारा जल्द ही इस खबर की पुष्टि की गई।

 

Wikipedia DDos अटैक कैसे हुआ किसी को कुछ खबर ही नहीं ! 

 

Image result for wikipedia ddos attack

 


हालांकि इस मामले पर बहुत सारी जानकारी नहीं है कि वास्तव में क्या हुआ है और कौन सा समूह  हमले के पीछे हो सकता है। गैर-लाभकारी इंटरनेट-स्वतंत्रता एडवोकेसी ग्रुप नेटब्लॉक ने बताया कि यह व्यवधान केवल कुछ लैंग्वेज वर्जन्स तक ही सीमित नहीं थे जैसा कि पहले सोचा गया था, लेकिन ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया साइट विकिपीडिया के सभी भाषाई वर्जन्स को इस अटैक ने प्रभावित किया था। 

 

Image result for wikipedia ddos attack

 

 हालांकि शुक्र की बात है किनवीनतम रिपोर्टें अब सुझाव देती हैं कि इस अटैक का सबसे बुरा असर अब समाप्त हो चुका है। कुछ घंटे पहले एक ट्वीट में, नेटब्लॉक ने कहा कि साइट 9 घंटे के अंतराष्ट्रीय आउटेज के बाद 2:40 UTC (8:10 AM IST, शनिवार) को ऑनलाइन एक्टिव हो गई।

 

PunjabKesari

 

विकीपीडिया फाउंडेशन जो कि विकिपीडिया का मालिक है और उसका संचालन करता है ने हमले की निंदा करते हुए बयान ज़ारी किया है: “हम इस प्रकार के साइब अटैक्सकी निंदा करते हैं। वे केवल विकिपीडिया को ऑफ़लाइन लेने के बारे में नहीं हैं। साइबर अटैक्स से सभी के मौलिक अधिकारों को स्वतंत्र रूप से उपयोग करने और जानकारी साझा करने का खतरा है। हम विकिमीडिया आंदोलन और फाउंडेशन में सभी के लिए इन अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।"


Edited by:Harsh Pandey

Latest News