Xiaomi ने बाजार में उतारे 2 नए लैपटॉप, जानिए क्या है खासियतें

  • Xiaomi ने बाजार में उतारे 2 नए लैपटॉप, जानिए क्या है खासियतें
You Are HereGadgets
Saturday, March 30, 2019-1:28 PM

गैजेट डेस्कः  Xiaomi ने अपने नोटबुक लैपटॉप के दो नए वेरिएंट मार्कीट में उतारे हैं। आपको बता दें कि हालही में कंपनी ने Mi Notebook Air 12.5-Inch (2019) को लॉन्च किया है। Xiaomi ने वीबो पर Mi Notebook Air 13.3-inch (2019) और Mi Notebook 15.6-inch (2019) वेरिएंट लॉन्च करने की जानकारी दी। दोनों ही लैपटॉप इंटल कोर आई5 सीपीयू और 8 जीबी तक रैम के साथ आते हैं।

Mi Notebook 15.6
Mi Notebook 15.6 इंच (2019) मॉडल की कीमत 4,299 चीनी युआन (करीब 44,300 रुपए) है। यह 15.6 इंच का फुल-एचडी 1080 पिक्सल डिस्प्ले, इंटल कोर आई5 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम, एनवीडिया जीफोर्स एमएक्स110 जीपीयू, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज से लैस है। इस लैपटॉप में एमएस ऑफिस पहले से इंस्टॉल है। मी नोटबुक एयर के 12.5 इंच (2019) वाले मॉडल के इंटेल कोर एम3 और 128 जीबी एसएसडी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 3,599 चीनी युआन (लगभग 38,400 रुपए) है। इंटेल कोर एम3 और 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 3,999 चीनी युआन (लगभग 42,700 रुपए) है। इंटेल कोर आई5 और 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,299 चीनी युआन (लगभग 45,900 रुपए) है।

Mi Notebook 13.3 
मी नोटबुक एयर 13.3 इंच (2019) मॉडल की कीमत 5,399 चीनी युआन (करीब 55,600 रुपए) है। यह 13.3 इंच डिस्प्ले, आठवें जेनरेशन इंटल कोर आई5 क्वाड-कोर प्रोसेसर, एनवीडिया जीफोर्स एमएक्स250 ग्राफिक्स कार्ड, 8 जीबी रैम और 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज के साथ आता है। 13.3 इंच वाले मॉडल के कनेक्टिविटी फीचर में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक एचडीएमआई पोर्ट, एक यूएसबी 3.0 पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो शामिल हैं। इस लैपटॉप का वज़न 1.3 किलोग्राम है। Xiaomi का कहना है कि यह कूलिंग के लिए मेटल फैन के साथ आता है। लैपटॉप डॉल्बी सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी से लैस है। Mi Notebook Air 13.3-inch (2019) की बिक्री चीन में शुरू हो चुकी है।


Edited by:Isha

Latest News