भारत में लांच हुई Apple Watch, जानें इसकी कीमत

  • भारत में लांच हुई Apple Watch, जानें इसकी कीमत
You Are HereGadgets
Friday, November 6, 2015-3:13 PM

नई दिल्लीः मोबाइल डिवाइसेस निर्माता एप्पल की स्मार्ट वॉच आज से भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो गई है। भारत में एप्पल वॉच की शुरूआती कीमत 30,900 रुपए रखी गई है। इससे पहले एप्पल ने अपनी आधिकारिक वैबसाइट पर जानकरी दी थी की वह अपनी इस वॉच को भारत में 6 नवंबर को लांच करेगी।

एप्पल वाच स्पोर्ट के 38mm वेरिएंट की कीमत 30,900 रुपए से शुरू होगी और 42mm वेरिएंट 34,900 रुपए में मिलेगा। दोनों ही कीमतें सारे टैक्स को मिलाकर हैं। आपको बता दें कि अमरीका में 38mm और 42mm मॉडल की कीमत क्रमशः 349 डॉलर (22,700 रुपए) और 399 डॉलर (25,900 रुपए) है।

इसके साथ ही आपको बता दें कि सबसे महंगा एप्पल वॉच एडिशन भारत में 14.2 लाख रुपए में मिलेगा। इस डिवाइस की अमरीका में कीमत 17,000 डॉलर (करीब 11 लाख रुपए) है। वॉच के बैंड के सारे रेंज भी भारत में पेश किए जाएंगे जिसकी कीमत 3,900 रुपए से शुरू होगी। एप्पल वॉच (स्टेनलेस स्टील केस) की भारत में कीमत 48,900 और 95,900 रुपए के बीच होगी।

एप्पल वॉच गोल्ड, रोज गोल्ड, स्पेस ग्रे, सिल्वर एल्युमिनियम, स्पेस ब्लैक स्टेनलैस स्टील और 18 कैरेट रोज गोल्ड और येलो गोल्ड में उपलब्ध होगी। उपभोक्ता इसे एप्पल के रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

भारत में उपलब्ध एप्पल वॉच में वॉचओएस 2 प्री-लोडेड होगा। वहीं वॉच एप्प स्टोर पर फिलहाल 1,300 एप्स उपलब्ध हैं। IOS ऑपरेटिंग पर आधारित इस एप्पल वॉच को किसी भी आईफोन के साथ आसानी से कनैक्ट किया जा सकता है।

गौरतलब हो कि, एप्पल वॉच को सबसे पहले अप्रैल महीने में अमरीका, फ्रांस, जापान और यूनाइटेड किंगडम में लांच किया गया था। इसके बाद से इसे धीरे-धीरे अन्य देशों में पेश किया जा रहा है।


Latest News