Wednesday, February 6, 2019-6:12 PM
गैजेट डैस्क : चीन की स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी Oppo ने आखिरकार अपने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस K1 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। कम्पनी ने बताया है कि इसमें 25 मैगापिक्सल का सैल्फी कैमरा दिया गया है जो लाजवाब सैल्फीज़ को क्लिक करने में काफी काम आएगा वहीं गेमिंग के शौकीनों को ध्यान में रखते हुए इसकी ग्राफिक्स परफोर्मेंस को भी काफी बेहतरीन रखा गया है। Oppo K1 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपए रखी गई है। ग्राहक इसे एस्ट्रल ब्लू और पियानो ब्लैक कलर ऑप्शन में 12 फरवरी को ऑनलाइन शापिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे।
स्मार्टफोन के स्पैसिफिकेशन्स
| डिस्प्ले |
6.4 इंच की फुल-एचडी+ |
| स्क्रीन रेसोलुशन |
1080x2340 पिक्सल्स |
| प्रोसैसर |
2.2 GHz ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 |
| रैम |
4 जीबी |
| रियर कैमरा |
ड्यूल कैमरा सैटअप (16MP+2MP) |
| फ्रंट कैमरा |
25MP |
| इनबिल्ट स्टोरेज |
64 जीबी |
| एक्सपेंडेबल स्टोरेज |
256 जीबी |
| बैटरी |
3,600 एमएएच |
Edited by:Hitesh