Monday, November 18, 2019-11:08 AM
गैजेट डैस्क: सैमसंग ने अपनी M सीरीज़ के नए स्मार्टफोन M40 की कीमत में कटौती कर दी है। पंचहोल डिस्प्ले से लैस इस फोन के 6GB रैम वेरिएंट को 19,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब इसकी कीमत में 1,700 रुपये की कटौती की गई है। 91 मोबाइल्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह फोन अब 18,290 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह एक लिमिटेड पारियड ऑफर है जोकि सिर्फ 30 नवंबर तक ही रहेगा। फोन की कीमत में यह कटौती ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर की गई है।
गैलेक्सी M40 के स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
6.3 इंच की फुल एचडी+ इंफिनिटी O |
स्क्रीन रेसोलुशन |
2340 x 1080 पिक्सल्स |
प्रोसैसर |
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 |
रैम |
6GB |
इंटर्नल स्टोरेज |
128GB |
ट्रिपल रियर कैमरा सैटअप |
32 MP(प्राइमरी सैंसर)+5 MP(डैप्थ सेंसर)+8 MP(वाइड ऐंगल) |
फ्रंट कैमरा |
16 MP |
बैटरी |
3,500mAh |
खास फीचर |
15W फास्ट चार्जर, रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 9.0 पाई |
Edited by:Hitesh