भारत में जल्द लांच होगा मिसफिट वियरेबल

  • भारत में जल्द लांच होगा मिसफिट वियरेबल
You Are HereGadgets
Saturday, August 29, 2015-10:37 AM
नई दिल्लीः पिछले एक साल से भारतीय बाजार में वियरेबल फिटनेस डिवाइस की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। भारत में अब तक कई कंपनिया वियरेबल लांच कर चुकी है। वहीं अब मिसफिट भी भारत में जल्द ही दस्तक देने वाली है। पहली बार जिओमी ने कम बजट के वियरेबल डिवाइस के रूप में मी बैंड को लांच किया था जिसकी कीमत 999 रुपए है। इसके बाद माइक्रोमैक्स के यू ब्रांड ने यूफिट फिटनेस ट्रेकर को ओएलईडी डिसप्ले के साथ पेश किया। 
 
कनेक्टेडअरेना द्वारा उपलब्ध जानकारी के मुताबिक कंपनी बंगलुरू में 9 सितंबर को एक इवेंट करने वाली है। जिसमें उम्मीद है कि वह भारत में अपने फिटनेस प्रोडेक्ट को भी लांच करेगी। मिसफिट के छह खास फिटनेस प्रोडेक्ट काफी लोकप्रिय हैं जिनमें मिसफिट शाइन जो कि फिटनेस के अलावा आपकी स्लिपिंग एक्टिविटी को भी ट्रेक करता है। यह एल्यूमिनियम क्राफ्ट से बना डिवाइस देखने में काफी खूबसूरत भी है। खास बात है कि आप इसे कहीं भी पहन सकते हैं। पाॅकेट में रखने के अलावा इसे टी-शर्ट या पेंडेंट पर लटका भी सकते हैं।
 
इसके अतिरिक्त कंपनी ने स्पीडो शाइन, मिसफिटफ्लैश, मिसफिट बोल्ट डिवाइस को भी बाजार में लाांच किया था जो कि बेहतरीन फिटनेस डिवाइस हैं। उम्मीद है कि भारतीय बाजार में दस्तक देने के साथ ही कंपनी इन डिवाइस को भारत में भी लांच कर सकती है।

Latest News