भारत में जल्द देखने को मिलेगी यह कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश SUV

  • भारत में जल्द देखने को मिलेगी यह कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश SUV
You Are HereGadgets
Sunday, September 20, 2015-9:05 PM

जालंधर : लैंड रोवर ने साल 2011 में बेहतरीन स्टाइलिंग वाली Evoque को लांच किया था और इस कॉम्पैक्ट SUV ने बहुत से लोगों के दिलों में घर किया। इस साल फरवरी में लांच हुई 2016 Evoque अब भारत आने की तैयारी में है।

जैगुआर लैंड रोवर 2016 Range Rover Evoque facelift के 2 माॅडल प्योर और डायनामिक वैरिएंट्स में भारत में इम्पोर्ट करेगी। इस साल मार्च में कम्पनी ने Evoque को भारत में असैमबल करना शुरू किया था और ऐसी उम्मीद है कि नई Evoque भी यहीं पर असैमबल की जाएगी। वर्तमाना में Evoque की कीमत 48.73 लाख (एक्स शोरूम मुम्बई) है।

क्या बदलाव है नई Evoque में :- इसके फ्रंट का डिजाइन नोटिसबल ही है जबकि बम्पर की लुक में बदलाव, बड़े एयर इनटेक्स, ग्रिल में सुधार और फुल LED अडैपटिव हैड लैम्प्स दिए गए हैं। नई Evoque में में न्यू टेलगेट स्पायलर, अलग ग्राफिक्स वाली LED टेल लैम्प्स और अलाय व्हील्स के डिजाइन में फ्रैश लुक देखने को मिलेगा। इसके अंदर भी बदलाव किए गए हैं जैसे न्यू कॉसिंग्स, सीट्स और 8 इंच टच स्क्रीन के साथ इंफोटेनमैंट सिस्टम।

इंजन :- Evoque facelift में आॅल एल्यीमीनियम इंगेनियम TD4 टर्बोडीजल इंजन दिया गया है जो पहले वाली से 20-30 किलोग्राम हल्का है और यह 150bhp और 180bhp पावर देता है। Si4 टर्बोचार्ज्ड इंजन 240bhp की पावर देता है और Evoque को 0-100 कि.मी. की रफ्तार 7.6 सैकेंड में पकड़ने में मदद करता है। इसकी टाॅप स्पीड 217Km/h है।


Latest News