Friday, May 25, 2018-1:24 PM
जालंधर : पृथ्वी से जुड़ी जानकारी एकत्रित करने के लिए अधिकतर लोग ग्लोब का इस्तेमाल करते हैं। ग्लोब से देश व राज्यों की जानकारी तो मिल जाती है लेकिन पृथ्वी में हो रहे प्रवर्तन, वन्य जीवन और मौसम से जुड़ी जानकारी इस पर नहीं दिखती। इसीलिए एक ऐसा 3D-प्रिंटिड ग्लोब बनाया गया है जिसे स्मार्टफोन एप से स्कैन करने के बाद आपको दुनिया के विभिन्न इलाकों की पूरी जानकारी मिलेगी। इसे सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्नियां की क्रिएटिव टैक्नोलॉजी प्रोडक्ट निर्माता कम्पनी एस्ट्रो रियलिटी द्वारा बनाया गया है। कम्पनी ने इसे दुनिया का पहला आगमैंटेड रियलिटी मॉडल ऑफ अर्थ बताया है।

खास AI आधारित एप
इसका उपयोग करने के लिए खास AI पर आधारित एप को बनाया गया है जो पृथ्वी से जुड़े भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में आप तक जानकारी पहुंचाने में मदद करेगी। आपको बस स्मार्टफोन के फोन कैमरे से पृथ्वी के एक भाग को स्कैन करना होगा जिसके बाद उससे जुड़ी जानकारी आपको स्मार्टफोन एप पर मिलेगी।

AI एप के जरिए आपको मिलेंगी ये जानकारियां
- इसके लिए बनाई गई खास AI एप के जरिए आप पृथ्वी के किसी भी हिस्से में मौजूद जानवरों के बारे में पता लगा सकते हैं।
- आपको पौधों से जुड़ी जानकारी भी इससे मिलेगी।
- पृथ्वी के गठन और विकास से जुड़े नोट्स इसमें दिखाए जाएंगे।
- वातावरण के बदलाव से पृथ्वी पर क्या असर पड़ा है, इसके बारे में पता लगाया जा सकेगा।
- वातावरण से जुड़ी जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाओं की जानकारी भी इससे मिलेगी।
- रिपोर्ट के मुताबिक इसे 199 डॉलर (लगभग 13 हजार 500 रुपए) में उपलब्ध करवाने की जानकारी है।
