चीनी कम्पनी ने लांच की सस्ती लैम्बोर्गिनी, कीमत जानकार रह जाएंगे हैरान

  • चीनी कम्पनी ने लांच की सस्ती लैम्बोर्गिनी, कीमत जानकार रह जाएंगे हैरान
You Are HereGadgets
Sunday, June 3, 2018-5:37 PM

जालंधर- चीन में कई कार मॉडल्स की नकल करने की खबरें आती रही हैं। जिसमें चीनी कार कंपनी ने रेंज रोवर के इवोक और टेस्ला के मॉडल एस की नकल की थी। इसके अलावा BMW ने भी एक चीनी कंपनी पर उसके लोगो को कॉपी करने पर जुर्माना लगाया था। वहीं अब चीन की कार कंपनी BAIC मोटर्स के Huansu ब्रैंड पर लैम्बोर्गिनी यूरुस एसयूवी की नकल करने का आरोप लगा है। इस मॉडल का नाम C60 है और इसके पीछे Hyosow लिखा हुआ है।

 

कीमत 

Huansu एसयूवी की कीमत लगभग 13.4 लाख रुपए है, जबकि लेम्बोर्गिनी यूरुस की कीमत इससे 23 गुना ज्यादा लगभग 3.10 करोड़ रुपए (एक्स शोरुम) है।

 

PunjabKesari

 

इंजन

Huansu एसयूवी में 2.0 लीटर, 4 सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 194 hp की पावर जनरेट करता है। वहीं  लैम्बोर्गिनी यूरुस में 650 hp पावर वाला 4.0 लीटर, ट्वीन टर्बो V8 इंजन दिया गया है। एेसे में कहा जा सकता है कि इंजन के मामले में Huansu की ये एसयूवी  लैम्बोर्गिनी यूरुस से काफी पीछे रह जाती है।

 

PunjabKesari

 

डिजाइन 

चीनी कंपनी ने अपनी इस कार की ग्रिल लेम्बोर्गिनी से मिलती है लेकिन इस पर एलईडी फॉग-लाइट लेआउट दिया हुआ है। वहीं कार के साइड में दी गई लाइनें दोनों गाड़ियों में लगभग एक जैसी ही हैं। 

 

 

 

 


 


Latest News