स्मार्टफोन में छिपे है ये 4  Useful टिप्स, जरूर उठाएं फायदा

  • स्मार्टफोन में छिपे है ये 4  Useful टिप्स, जरूर उठाएं फायदा
You Are HereGadgets
Monday, August 7, 2017-5:18 PM

जालंधरः एंड्रॉइड स्मार्टफोन में ऐसे कई फीचर्स मौजूद होते है, जिनकी मदद से स्मार्टफोन को और स्मार्ट बनाया जा सकता है। ऐसे ही कुछ 6 सीक्रेट टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने फोन में इन फीचर्स का यूज कर सकते हैं। आइए जानें...

1. टेक्स्ट पढ़ना होगा आसान

अगर आपको टेक्स्ट पढ़ने में दिक्कत होती है तो ऐसे में आपको Settings में जाकर Accessibility में जाना होगा। यहां पर Hight Contrast Text ऑन करते ही टेक्स्ट को ज्यादा बेहतर देख पाएंगे।

2. इंटरफेस की स्पीड बढ़ जाएगी
 
इसके लिए Settings में जाएं और About Phone में Build Number पर टैप करें। इससे Developer Options ऑन हो जाएंगे। डेवलपर ऑप्शन में जाकर Window and Transition Animation ऑप्शन में जाइए। एनिमेशन की डिफॉल्ट वैल्यू 1x होगी। इसे 0.5x कर दीजिए। इससे स्पीड बढ़ जाएगी। ज्यादा स्पीड चाहिए तो एनिमेशन ऑफ भी कर सकते हैं। यह फीचर एंड्राइड के किटकैट और उसके ऊपर के वर्जन पर ही काम करेगा। 

3. होमस्क्रीन पर ऐप के आइकॉन एड होने से रोकें
 
जब भी आप प्ले स्टोर से कोई ऐप इंस्टॉल करते हैं, उसका आइकॉन मोबाइल की होम स्क्रीन पर अपने आप एड हो जाता है। अगर आप चाहते हैं कि ऐसा न हो तो Play Store ओपन कीजिए और टॉप में लेफ्ट साइड से सेटिंग्स खोलिए। यहां पर आपको Add icon to Home Screen नाम का ऑप्शन दिखेगा। इसे अनचेक कर दीजिए। अब ऐप इंस्टॉल होने पर होम स्क्रीन में ऑटोमैटिकली कोई आइकॉन ऐड नहीं होगा।

4. नोटिफिकेशन होंगे मैनेज्ड 
 
बहुत ज्यादा नोटिफिकेशंस कई बार परेशान कर देते हैं। इनसे छुटकारे के लिए नोटिफिकेशन बार खोलकर किसी भी ऐप की नोटिफिकेशन पर टैप करके होल्ड करें। इससे आपको नोटिफिकेशन के आगे सेटिंग ऑइकन दिखाई देगा। इस आॅइकन पर टैप करते ही उस ऐप के लिए नोटिफिकेशन सेटिंग ओपन हो जाएगी। यहां से आप नोटिफिकेशन एडजस्ट कर सकते हैं और पूरी तरह से बंद भी कर सकते हैं। इससे आपको उस ऐप के नोटिफिकेशंस नहीं मिलेंगे।
 


Latest News